{"_id":"66f352cd02e0375e2c08e1e4","slug":"the-admission-process-under-rte-will-begin-before-the-session-begins-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-126293-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सत्र शुरू होने से पहले होगी आरटीई के तहत दाखिले की प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सत्र शुरू होने से पहले होगी आरटीई के तहत दाखिले की प्रक्रिया
विज्ञापन
अमरोहा।
शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत जरूरतमंद परिवारों के बच्चों के लिए दाखिले की प्रक्रिया इस बार दिसंबर से ही शुरू हो जाएगी। पहले इसके लिए देरी से प्रवेश की प्रक्रिया पूरी होने के कारण बच्चों को बीच शैक्षिक सत्र में प्रवेश मिल पा रहा था। जिससे उनकी पढ़ाई भी प्रभावित होती थी।
आरटीई के तहत हर साल जरूरतमंद परिवारों के बच्चों का दाखिला निजी स्कूलों में कराया जाता है। स्कूलों में 25 फीसदी जरूरतमंद बच्चों के लिए आरक्षित होती है। इन पर दाखिले की प्रक्रिया हर साल चार चरणों में पूरी की जाती है। गत वर्ष भी आरटीई के तहत 1194 बच्चों का दाखिला निजी स्कूलों में कराया गया था। पहले दाखिले की प्रक्रिया फरवरी माह में शुरू होती थी। जिससे बच्चों को शैक्षिक सत्र शुरू होने के बाद दाखिला मिल पाता था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
स्कूल शिक्षा महानिदेशक ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। अगले शैक्षिक सत्र के लिए प्रवेश की प्रक्रिया दिसंबर माह से ही शुरू हो जाएगी। जारी की गई समय सारिणी के अनुसार पहले चरण के लिए एक दिसंबर, दूसरे चरण के लिए एक जनवरी, तीसरे चरण के लिए एक फरवरी व चौथे चरण के लिए एक मार्च से आवेदन शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
इसके बाद पहले चरण के लिए 27 दिसंबर, दूसरे चरण के लिए 27 जनवरी, तीसरे चरण के लिए 27 फरवरी और चौथे चरण के लिए 27 मार्च तक विद्यालयों के आवंटन की सूची जारी की जा सकेगी। इसके बाद एक अप्रैल से शुरू होने वाले शैक्षिक सत्र में पहले दिन से ही बच्चों को शिक्षण कार्य शुरू कराना होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा आवेदनों का सत्यापन होने के बाद लॉटरी की प्रक्रिया शुरू होगी। बीएसए डॉ. मोनिका ने बताया कि अबकी बार समय से ही जरूरतमंद परिवार के अभिभावक अपने बच्चों के प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करा सकेंगे।