{"_id":"678973a83c6ab9cae603ef8b","slug":"the-accused-of-escaping-from-police-custody-was-sentenced-to-one-and-a-half-year-imprisonment-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-132663-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: धूमधाम से मनाया जाएगा यूपी स्थापना दिवस, तीन दिन होंगे कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: धूमधाम से मनाया जाएगा यूपी स्थापना दिवस, तीन दिन होंगे कार्यक्रम
विज्ञापन
अमरोहा। उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस जिले में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। 24 से 26 जनवरी तक कार्यक्रमाें का आयोजन होगा। जिसमें सभी विभाग अपनी योजनाओं के संबंध में प्रस्तुतिकरण देंगे। 26 जनवरी को झांकी का आयोजन किया जाएगा। डीएम ने इस संबंध में कलक्ट्रेट में बैठक कर सभी अधिकारियों को इस संबंध में जरूरी दिशा निर्देश दिए।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में यूपी स्थापना दिवस पर होने वाले आयोजन को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। सीडीओ ने आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमाें की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के तहत 24 जनवरी को गन्ना महोत्सव, ओडीओपी व मिलेट्स सहित सभी विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए जाएंगे। 25 जनवरी को स्वयं सहायता समूह, मतदाता दिवस पर रंगोली व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
वहीं 26 जनवरी को हर विभाग झांकी के माध्यम से अपनी विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे। दोपहर दो बजे अमरोहा ब्लॉक से शुरू होने वाली ट्रैक्टर से निकलने वाली झांकी अमरोहा कलक्ट्रेट पर पहुंचकर संपन्न होगी। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ ही प्रदेश के विकास को दर्शाना है। उन्होंने कहा कि सभी विभाग इसके लिए पहले से ही तैयारी कर लें। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर सभी विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- --
सरदार पटेल के व्यक्तित्व पर लगेगी प्रदर्शनी
26 जनवरी को निकलने वाली झांकी में ऑडियो विजुअल का प्रयोग करते हुए अपने विभागीय योजनाओं का प्रस्तुतीकरण करेंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन, सूचना विभाग द्वारा आपातकालीन प्रदर्शनी का आयोजन, समाज कल्याण विभाग द्वारा बिरसा मुंडा के व्यक्तित्व पर आधारित प्रदर्शनी व पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा प्रदेश के महत्वपूर्ण संस्कृत विषयों से संबंधित प्रदर्शनी का आयोजन कलक्ट्रेट परिसर में होगा।