फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   thana ghera

गांव सलेमपुर के ग्रामीणों ने थाना घेरा 

Sun, 10 Apr 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा Updated Sun, 10 Apr 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
thana ghera
बवाल
इस बीच गांव में उपले और भूसे के बिटोरों में आग लगा दिए जाने से ग्रामीण भड़क गए और एक व्यक्ति को घेर लिया। उसने किसी तरह खुद को एक कोठरी में बंद होकर जान बचाई। आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया और कोठरी में बंद व्यक्ति को हिरासत में लिया।  
विज्ञापन

गांव सलेमपुर में अब्दुल रब की रियासत की 72 बीघा जमीन है। अब्दुल रब दिल्ली में है। यहां पड़ी अब्दुल रब की रियासत की जमीन पर गांव के कई परिवारों का कब्जा है। इन परिवारों का कहना है कि ये जमीन उन्होंने उनके मैनेजर संतराम और बलेराम के माध्यम से चंद्रशेखर नाम के व्यक्ति से खरीदी थी। कुछ जमीन 1990-92 और कुछ 2005-06 में खरीदी गई थी। पहले खरीदी जमीन पर मकान बन गए हैं। बाद की खरीदी हुई जमीन पर झोपड़ी और टीन शेड पड़े हुए थे। पिछले दिनों ने किसी ने जमीन को सरकारी बता कर शिकायत की थी। शिकायत पर कुछ दिन पहले तहसील धनौरा प्रशासन की मौजूदगी में जमीन की पैमाइश कराई गई थी। शुक्रवार को कुछ दबंगों ने प्लाटों पर लगे टीन शेड उखाड़ दिए थे। इससे गुस्साई गांव कीमहिलाएं और पुरुषों ने थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया। इस दौरान महिलाओं की एसएसआई पीके शर्मा से नोकझोंक भी हुई। 
विज्ञापन


आग लगाने पर आक्रामक हुई महिलाएं 
गजरौला। बिटोरों में आग लगने से गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे गांव के ही शमीम घेर लिया। महिलाएं डंडे लेकर आ गईं। गुस्साई महिलाओं ने शमीम पर डंडे भी बरसाए। किसी तरह शमीम ने पास ही स्थित एक कोठरी में बंद होकर जान बचाई। इसी बीच पुलिस भी आ गई। पुलिस के सामने ही महिलाएं और पुरुषों ने कोठरी के बाहर रखे सामान में तोड़फोड़ की। दरवाजा तोड़ने की भी कोशिश की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन जाती देख बिगड़ी हालत
गजरौला। जमीन को हाथ से निकला देख और बिटोरों में आग देखकर तीन महिलाओं की हालत बिगड़ गई। राजो पत्नी जसवंत उर्फ पप्पू, कृष्णा देवी पत्नी शिव कुमार प्रजापति, अमलेश देवी पत्नी महेंद्र सिंह की हालत बिगड़ने पर पुलिस ने तत्काल एम्बुलेंस बुलाकर महिलाओं को सरकारी अस्पताल भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed