फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Terror of leopard in Fauladpur, attempt to attack mother and son

Amroha News: फौलादपुर में तेंदुए का आतंक मां-बेटे पर हमले का प्रयास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Terror of leopard in Fauladpur, attempt to attack mother and son
मंडी धनौरा। क्षेत्र के कई गांवों में तेंदुए का आतंक बना हुआ है। तेंदुआ लगातार जानवरों के साथ इंसानों पर भी हमला कर रहा है। बुधवार की रात ग्राम फौलादपुर में दवा लेकर बाइक से लौट रहे मां-बेटे पर तेंदुए ने हमले का प्रयास किया। लेकिन तेजी से बाइक भगा कर ले जाने से दोनों बच गए। मंगलवार की देर रात एक बैंककर्मी को तेंदुए ने पंजा मारकर घायल कर दिया था।
विज्ञापन

क्षेत्र के कई गांवों में तेंदुए का आतंक बरकरार है। फौलादपुर गांव निवासी अंकुर बुधवार की शाम बाइक से अपनी माता के साथ दवा लेने खंडसाल गया था। वापसी में तेंदुए ने दोनों पर पीछे से हमले का प्रयास किया। बाइक पर पीछे बैठी अंकुर की मां ने शोर मचाया तो अंकुर ने बाइक की स्पीड बढ़ा कर अपनी जान बचाई। ग्राम फौलादपुर के ग्राम प्रधान पति एनके यादव ने बताया कि मंगलवार को भी खंडसाल के प्रथमा बैंक में कार्यरत एक कर्मचारी को तेंदुए ने पंजा मारकर घायल कर दिया था। क्षेत्र के गांव कमेलपुर, नादनौर, फतहउल्लापुर में भी बीते तीन-चार दिन से तेंदुआ दिखाई दे रहा है। वह नीलगाय व बकरी को निवाला बना चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed