फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Temperatures dropped by two degrees in 24 hours, sunlight ineffective in front of cold wave

Amroha News: 24 घंटे में दो डिग्री गिरा पारा, शीतलहर के आगे धूप बेअसर

Wed, 01 Jan 2025 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 01 Jan 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Temperatures dropped by two degrees in 24 hours, sunlight ineffective in front of cold wave
अमरोहा। जिले में सर्दी का सितम बढ़ रहा है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी ठंड से लोग ठिठुरते नजर आए। धूप तो निकली लेकिन सर्दी से राहत नहीं मिली। 24 घंटे में अधिकतम तापमान दो डिग्री गिरकर 15 पहुंच गया, जबकि न्यूनतम आठ डिग्री रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री रहा था। दिन में सर्द हवाएं के चलने से लोग ठिठुरते नजर आए। शाम होते-होते सर्दी में और अधिक इजाफा हो गया।
विज्ञापन

2024 के आखिरी दिन ठंड ने लोगों को खूब कंपाया। सुबह के समय बादल छाए रहे और सर्द हवा चली। जिससे जनजीवन प्रभावित नजर आया। सुबह ठंडी हवाओं के बीच बच्चे स्कूल गए। हालांकि, दोपहर 12 बजे धूप खिली लेकिन सर्द हवा के कारण धूप से राहत नहीं मिली। बीच-बीच में बादल भी छाए रहे।
विज्ञापन

वातावरण में कोहरे जैसी धुंध छाने लगी और धूप भी गायब हो गई। शीतलहर के साथ गलन और अधिक बढ़ गई। शाम को लोग कंपकंपाते हुए नजर आए। बाइक व स्कूटी सवार मुंह व कान को ढकने के साथ ही गर्म कपड़ों में नजर आए। वहीं, जगह-जगह चौराहे पर अलाव के सामने लोग डटे रहे। जिला कृषि अधिकारी बबलू कुमार का कहना है कि सर्द हवा के साथ अब कोहरा भी परेशानी खड़ी करेगा। आने वाले दिनों में सर्दी में और अधिक इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
फसलों के लिए लाभदायक होगी ठंड
एक तरफ जहां ठंड की मार लोगों को भारी पड़ रही है लेकिन फसलों के लिए ठंड काफी लाभदायक साबित होगी। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि ठंड से गेहूं, सरसों, चना, मटर व आलू की फसलों को फायदा पहुंचेगा। खासकर गेहूं की फसल को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed