{"_id":"6713e55fb354caab23032e4b","slug":"teenagers-and-elderly-found-dengue-positive-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-127865-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: किशोर और बुजुर्ग मिले डेंगू पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: किशोर और बुजुर्ग मिले डेंगू पॉजिटिव
Sat, 19 Oct 2024 10:29 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 19 Oct 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में डेंगू के मरीज लगातार मिल रहे हैं। अब किशोर और बुजुर्ग की जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। दोनों को अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया है। वहीं, बुखार पीड़ित बीस मरीज पूरी तरह स्वस्थ होने पर उनकी छुट्टी कर घर भेज दिया गया है। जबकि, 16 मरीज का इलाज चल रहा है। पिछले तीन दिन में डेंगू के चार मरीज मिलने से डॉक्टरों के होश उड़े हैं।
शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1058 मरीज पहुंचे। सुबह सात से ही पंजीयन कराने के लिए मरीज और तीमारदारों की लाइन लग गई। बड़ी संख्या में मरीज इधर-उधर भटकते दिखाई दिए। डॉक्टर के कक्ष के बाहर भी लंबी लाइन लगी रही। सबसे ज्यादा मरीज बुखार पीड़ित पहुंचे। डॉक्टरों की सलाह के बाद डेंगू से आशंकित छह मरीजों की जांच कराई गई, जिसमें अमरोहा नगर के मोहल्ला शफातपोता निवासी 17 वर्षीय किशोर और कूबी गांव के रहने वाले 62 वर्षीय बुजुर्ग की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों को इलाज के लिए डेंगू वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है। जबकि जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में भर्ती बुखार के 36 मरीजों में से 20 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो गए। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें घर भेज दिया। फिलहाल, बुखार के 16 मरीजों का इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि डेंगू के दो मरीज और मिले हैं। जिनका इलाज किया जा रहा है।