फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Teenager dies due to electric shock while connecting wires in the house

Amroha News: घर में तार जोड़ते समय करंट लगने से किशोर की मौत

Wed, 18 Sep 2024 07:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 18 Sep 2024 07:41 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies due to electric shock while connecting wires in the house
आदमपुर (अमरोहा)। घर में तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है।
विज्ञापन

यह घटना रहरा थानाक्षेत्र के गांव बरतौरा की है। गांव में किसान नबाव अली का परिवार रहता है। नबाव अली का 14 वर्षीय बेटा अनस गांव में ही सैलून की दुकान पर काम करता था। रोजाना की तरह सोमवार की रात को अनस परिवार के साथ घर में सोया हुआ था। देर रात को वह बल्व जलाने के लिए तार जोड़ रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक पांच भाई बहनों में चौथे नंबर का था। कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed