फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   teen talaq

तीन तलाक और दुष्कर्म में पति सहित सात पर एफआईआर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
teen talaq
अमरोहा। ससुरालियों ने दहेज के लिए विवाहिता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पति ने तीन तलाक दे दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित सात लोगों पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती की शादी दस साल पहले अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के तेलीपुरा गांव में हुई थी। आरोप के मुताबिक शादी के बाद से ही ससुरालिया विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। दहेज में 1 लाख रूपये और कार की डिमांड की गई। विवाहिता का जेठ उसपर गंदी नजर रखता था। करीब एक महीने पहले सास विवाहिता को लेकर उसे जेठ के घर गई थी। जहां जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की। इसके बाद ससुरालियों ने विवाहिता को बच्चों सहित घर से निकाल दिया। तभी से विवाहिता अपने मायके रह रही है। नौ अक्टूबर की शाम विवाहिता अपने घर पर थी। तभी पति और जेठ सहित ससुराल पक्ष के कई लोग घर आ धमके। इस दौरान पति ने तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। विवाहिता की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने पति नाजिर, नूरजहां, नासिर, मरियम, सजा, मुनीजा, शरमीन और नसर सहित सात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed