फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   team will probe in panchayat bhawan

पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालय की जांच करेगी टीम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
team will probe in panchayat bhawan
अमरोहा। ग्राम पंचायत कालाखेड़ा में पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालय के निर्माण की गुणवत्ता की जांच होगी। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता के अलावा अन्य विभागों के सहायक और अवर अभियंता शामिल रहेंगे। डीआरडीए के परियोजना निदेशक को जांच टीम गठित करने के निर्देश दिए है। इसके अलावा सेक्रेटरी की भूमिका की जांच होनी है। इसके चलते हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

सीडीओ चंद्रशेेखर शुक्ल के कुंआखेड़ा गांव में विकास कार्यों के निरीक्षण के दौरान सामुदायिक शौचालय और पंचायत भवन के निर्माण की गुणवत्ता बेहद खराब मिली। इस दौरान पंचायत भवन में ट्रैक्टर से समतलीकरण कराया जा रहा था, जबकि यह काम मनरेगा के मजदूर से होना चाहिए। मनरेगा के काम को मशीन से कराना अत्यंत गंभीर अनियमितता बताया है। ईंटों के बीच में सीमेंट और बालू के मसालों से गैप नहीं भरे गए। हॉल में पिलर के नीचे कॉलम नहीं बनाए गए थे। इससे पिलर और छत की मजबूती कम हो गई है। इसके अलावा पंचायत भवन के सामने की भूमि से निजी स्कूल प्रबंधन को लाभ पहुंचाने का मामला दिखा। दरअसल पंचायत भवन के गेट के पास निजी स्कूल का गेट है। ग्राम पंचायत की भूमि छोड़ कर बाउंड्रीवॉल पीछे बनाई गई है। इसके अलावा शौचालय निर्माण में तकनीकी पर्यवेक्षण नहीं मिला। ईंटों की गुणवत्ता सही नहीं मिली। सीडीओ चंद्रशेखल शुक्ल ने बताया कि कालाखेड़ा गांव में विकास कार्यों की जांच के निर्देश दिए है। परियोजना निदेशक को जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed