फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   team of amroha red won the match

अंडर 19 क्रिकेट में अमरोहा रेड 107 रन से ब्ल्यू को हराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
team of amroha red won the match
अमरोहा। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन और डीएसए मुरादाबाद के द्वारा अंडर-19 डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग का पहला मैच मंगलवार को हुआ। अमरोहा रेड ने 107 रन से मैच जीत लिया। अरबाज को मैन ऑफ द मैच चुना गया। डीएनएस क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर अमरोहा रेड और अमरोहा ब्ल्यू के बीच खेला गया, जिसमें अमरोहा ब्ल्यू ने टॉस जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए अमरोह रेड ने 197 रन बनाई। टीम के लिए अबूजर ने 39, कप्तान मोहम्मद अरबाज ने 38 और इरशाद ने 38 रन बनाए। जवाब में उतरी अमरोहा ब्ल्यू के लिए मोहम्मद नाजिम, अंकुल, सिद्धांत, तुषार ने 2-2 विकेट झटका। लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी अमरोहा रेड की टीम 90 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। विशाल ने 28 रन और उज्जवल ने 18 रन बनाए। अमरोहा रेड के कप्तान अरबाज ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने पांच और इसरजीत ने दो विकेट लिए। इस दौरान कोच बदरूद्दीन सिद्दीक़ी, मोहम्मद हसीन (बादशाह), असलम सिद्दीक़ी, मोहम्मद अली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed