फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Teachers will boycott evaluation work in protest against the murder of their colleague.

Amroha News: साथी की हत्या के विरोध में शिक्षक करेंगे मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Teachers will boycott evaluation work in protest against the murder of their colleague.
अमरोहा। मुजफ्फरनगर में मूल्यांकन केंद्र पर उत्तर पुस्तिकाएं लेकर पहुंचे शिक्षक की गोली मारकर हत्या करने के विरोध में राजकीय शिक्षक संघ ने विरोध जताया है। चारों मूल्यांकन केंद्रों पर शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखते हुए मृतक शिक्षक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वहीं, राजकीय शिक्षक संघ ने उचित कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर एक दिवसीय कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में शिक्षक की हत्या के विरोध में राजकीय शिक्षक संघ उतर आया है। सोमवार को राजकीय शिक्षक संघ ने हत्या के विरोध में दो मिनट का मौन रखा। राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अनुमेष चौहान व जिला मंत्री विजय सिंह ने बताया कि मुजफ्फरनगर की घटना से शिक्षकों में रोष व्याप्त है। मूल्यांकन में लगे शिक्षक स्वयं को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। राजकीय शिक्षक संघ ने आरोपी सिपाही को नौकरी से बर्खास्त करने, मृतक अध्यापक के आश्रित को क्लास- दो की नौकरी देने, पीड़ित परिवार को दस करोड़ रुपये का मुआवजा दिये जाने, भविष्य में उत्तर पुस्तिकाओं को दूसरे केंद्रों पर पहुंचाने के लिए शिक्षकों की ड्यूटी न लगाए जाने के साथ ही संघ से जुड़े शिक्षकों ने मंगलवार (आज) को एक दिवसीय कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। कहा कि अगर पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो कार्य बहिष्कार को आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ललित कुमार, माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री डॉ. जीपी सिंह व अमरोहा के जिलाध्यक्ष गुरनाम सिंह, एकेके इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आदिल अब्बासी एवं आईएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जमशेद कमाल ने घटना की निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed