फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   teacher,loot,gun point

बच्चे को गनप्वाइंट पर लेकर टीचर के घर लूट

Wed, 21 Dec 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Wed, 21 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
teacher,loot,gun point
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव रज्जाकपुर में शिक्षक के घर घुसे छह नकाबपोश बदमाशों ने छोटे बच्चे को गनप्वाइंट पर लेकर परिजनों को बंधक बना लिया और चार लाख का माल लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने परिजनों को जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है, लेकिन वो मामले की जानकारी से इंकार कर रही है।
विज्ञापन


नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव रज्जाकपुर में शिक्षक अमीचंद जाटव पुत्र राम किशोर सिंह का परिवार रहता है। सोमवार रात अमीचंद उनकी पत्नी और दो बच्चे खाना खाकर घर में सो रहे थे। परिजनों ने बताया कि रात डेढ़ बजे के आसपास छह नकाबपोश बदमाश छत के रास्ते से घर में घुस गए। बदमाशों के पास तमंचे और चाकू थे। 
विज्ञापन


बैठक में सो रहे अमीचंद को हथियार के बल कब्जे में कर लिया। इसके बाद बदमाशों ने उनके लगभग आठ साल के छोटे बेटे को गनप्वाइंट पर ले लिया और अलमारी की चाभी मांगी। चाभी अलमारी की सेफ में ही लगी हुई थी। इसके बाद बदमाशों ने सेफ में रखे 10 हजार नगद, ढाई किलो चांदी, तीन तोले सोने के जेवर और अन्य कीमती सामान लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाश घर में पड़े दो मोबाइलों में एक का सिम और एक की बैटरी भी निकाल ले गए, ताकि कोई मामले की जानकारी पुलिस को न दे पाए। इसके बाद बदमाश धमकी देते फरार हो गए। परिजनों ने बताया कि पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है। वहीं पुलिस मामला संज्ञान में होने से इंकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed