फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   tax bar association supported bharat band

टैक्स बार एसोसिएशन ने किया भारत व्यापार बंद का समर्थन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
tax bar association supported bharat band
अमरोहा। जीएसटी कर प्रणाली को सरल करने के बजाय बेहद जटिल करने के खिलाफ लेकर और भारत व्यापार बंद को लेकर टैक्स बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और विरोध प्रकट किया। टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवकुमार महेश्वरी ने बताया कि देश भर में 8 करोड़ व्यापारी हैं। सरकार ने जीएसटी संशोधन कर प्रणाली को सरल के बजाय और ज्यादा जटिल बना दिया जिससे व्यापारी बहुत परेशान हैं और उसे व्यापार करने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सचिव अमित खंडेलवाल ने बताया कि देश भर में 40 हजार से ज्यादा व्यापारिक संगठन और टैक्स से जुड़े संगठन जो देश भर में 8 करोड़ से ज्यादा व्यापारियों एवं अधिवक्ताओं का प्रतिनिधित्व करते हैं कन्फे़डरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के नेतृत्व में जीएसटी के जटिल एवं तर्कहीन प्रावधानों को वापस लेने की मांग को लेकर भारत व्यापार बंद को सफल बनाने के लिए टैक्स बार एसोसिएशन अपना समर्थन देती है। साथ भारत व्यापार बंद का समर्थन करती है। समर्थन करने वालों में टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव कुमार महेश्वरी, सचिव अमित खण्डेलवाल, मशकुरूल हसन, सैफुल हसन, पंकज सक्सेना, सुरेंद्र रावत, सनल यासिर, आसिफ सुल्तान, वसीम यूसुफ, शाहिद अली, कपिल अग्रवाल, सफी उल्लाह अमीर, अरविंद यादव, सनी महेश्वरी, रिशांत रस्तौगी, मसूद हसन आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed