फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Target to complete the construction work of Ganga Expressway in the district by 2025

Amroha News: 2025 तक जिले में गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य पूरा कराने का लक्ष्य

Sat, 18 Mar 2023 12:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 18 Mar 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Target to complete the construction work of Ganga Expressway in the district by 2025
हसनपुर। मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाले 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य को पूरा करने का लक्ष्य अमरोहा जिले में वर्ष 2025 तक प्रस्तावित है। इसके लिए जिले की हसनपुर तहसील के 25 गांवों में कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। दो स्थानों पर अंडरपास का कार्य करीब 40% तक पूरा हो चुका है। जिले में गंगा एक्सप्रेसवे की दूरी 23 किलोमीटर रहेगी और इसकी चौड़ाई 120 मीटर प्रस्तावित है।सीएम योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट कही जाने वाली गंगा एक्सप्रेस-वे निर्माण की योजना पर तेजी से कार्य चल रहा है। गंगा एक्सप्रेसवे की परिधि में अमरोहा जनपद की हसनपुर तहसील के 25 गांव आ रहे हैं। क्षेत्र से गंगा एक्सप्रेसवे गुजरने से यहां विकास को पंख लगेंगे। नए उद्योग स्थापित किए जाएंगे। गांव मंगरौला में टी प्वाइंट लगाया जाएगा, जबकि गांव रूखालू के पास टोल टैक्स बनाया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन

क्षेत्र के नगर पंचायत उझारी से बुरावली को जोड़ने वाले मार्ग पर उझारी के नजदीक और गांव मिर्जापुर में अंडरपास निर्माण का कार्य करीब 40 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। मंगरौला में प्रस्तावित अंडर पास का निर्माण कार्य शुरू होने वाला है। जिले में गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य वर्ष 2021 में शुरू हो गया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि प्रस्तावित लक्ष्य से पहले ही गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य पूरा कराए जाने के लिए निर्माण में तेजी लाई जाए। जिसके चलते जिले में भी अधिकारियों ने निर्माण कार्य तेजी से कराना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हसनपुर तहसील क्षेत्र के इन गांवों से होकर गुजरेगा गंगा एक्सप्रेस-वे
-अकबरपुर शर्की, कुआ डाली, पंडका, चक गुलाम अंबिया, सकतपुर करनपुर, मिर्जापुर डूंगर, गौरबपुर उर्फ रुस्तमपुर, पिपलोती खुर्द, पिपलोती मुस्तकम, रुखालू, शकरौली, मंगरोला, दौलतपुर कला, सूमाठेर, तरारा, मकनपुर शर्की, राजपुर, सांपा, उझारी, पाइंदापुर आदि।


जिले में गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य वर्ष 2025 तक पूरा किए जाने का लक्ष्य है। लक्ष्य के सापेक्ष कार्य कराया जा रहा है। अब मुख्यमंत्री का निर्देश प्राप्त होने के बाद कार्य को और तेजी के साथ कराने का प्रयास किया जा रहा है। -विजय शंकर, एसडीएम, हसनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed