फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   take oath of save tree

छात्रों ने हरियाली बचाने की शपथ ली 

Tue, 05 Jul 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा Updated Tue, 05 Jul 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
take oath of save tree
अमरोहा के जेएस इंटर कालेज में पौधरोपण की छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाते प्रधानाचार्य

विज्ञापन
 वन महोत्सव सप्ताह एवं ग्रीन यूपी क्लीन यूपी के मद्देनजर स्कूल कालेजों में स्टाफ एवं बच्चों ने पौधरोपण कर धरती को हरा भरा बनाने का संकल्प लिया। आह्वान करते हुए कहा कि पेड़ पौधे धरती का शृंगार हैं। सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। जिससे धरा पर हरियाली कायम रह सके। बच्चों से अपील की गई कि आसपास खाली पड़े स्थान पर पौधरोपण करें और उनका ख्याल रखें। पशु-पक्षियों के संरक्षण, आसपास सफाई रखने और पालिथीन का प्रयोग न करने का भी आह्वान किया गया।   

सोमवार को वन महोत्सव सप्ताह के चौथे दिन कृष्णा बाल मंदिर इंटर कालेज में बच्चों को पौधरोपण की शपथ दिलाई गई। क्षमा त्रिवेदी, मनोरमा गुप्ता, शरत मिश्रा, मनोज दुबे, प्रदीप भटनागर, दीपक मित्तल, ऊषा पाठक, तस्वीर, सुमनलता, संजीव त्यागी रहे। किसान इंटर कॉलेज ड्यौढी वाजिदपुर में प्रधानाचार्य हेमलता ने पौधरोपण की शपथ दिलाई। धर्मवीर सिंह विद्यार्थी, चंद्रपाल सिंह, सत्यपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राम किशोर वर्मा, जयविंद्र सिंह मौजूद रहे। कूड़ा माफी गांव के ज्ञान ज्योति पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में सपा नेता रवि खेड़का के नेतृत्व में बच्चों एवं स्टाफ ने पौधे लगाए। इस दौरान जागरूकता रैली भी निकाली गई। अरुण यादव, बृजपाल सिंह चौहान, चंद्रपाल सिंह,  देवेंद्र आर्य, दुष्यंत त्यागी, विकुल त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन


राजकीय इंटर कालेज में प्रधानाचार्य खुर्शीद हैदर जैदी ने बच्चों एवं स्टाफ को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई तथा अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने का आह्वान किया। संजीव कुमार, धर्मवीर सिंह, अनुमेष कुमार, चंद्रप्रकाश सिंह, चंद्रपाल सिंह, कावेंद्र सिंह, नीरज यादव, कीर्ति, बब्बन हुसैन, जगदीश सिंह, सुरेश कुमार मौजूद रहे। सिख इंटर कालेज नारंगपुर में लेफ्टिथनेंट सरदार गुरमेज सिंह ने क्लीन यूपी ग्रीन यूपी के तहत पर्यावरण की रक्षा के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की शपथ दिलाई। सुखदर्शन सिंह सेखों, सुरेंद्र सिंह समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा। एनकेजी इंटरमीडिएट कालेज जलालपुर घना में प्रधानाचार्य धर्मपान सिंह ने ग्रीन यूपी क्लीन यूपी की शपथ दिलाई। बालक राम चोपड़ा, अरविंद शर्मा, अवनीश यादव, राजवीर सिंह, अतुल शर्मा मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेएस हिंदू इंटर कालेज में प्रधानाचार्य डा.जीपी सिंह ने बच्चों एवं स्टाफ को पौधरोपण की शपथ दिलाते हुए कहा कि 11-12 जुलाई को पौधरोपण कर कीर्तिमान स्थापित करने के लिए सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे। इस मौके पर डा.राजवीर सिंह, अनिल कुमार, डीके शर्मा, डा.अनुपम कुमार, केसी शर्मा, राजपाल सिंह, राजेश राजपूत, सुधीर कुमार, डा.नरेश कुमार, शैलेष पंकज, करतार सिंह, लल्लू सिंह आदि मौजूद रहे। जनता इंटर कालेज मूढ़ाखेड़ा में प्रधानाचार्य डा.राजेश कुमार शर्मा ने शपथ दिलाई। वन विभाग के अफसरों ने बाबा बटेश्वरनाथ स्कूल में अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने को शपथ दिलाई। कहा कि दूषित हो रहे पर्यावरण को बचाने के लिए पेड़ पौधे लगाना बेहद जरूरी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed