फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   survey of village by drone

जिले को मिले दो ड्रोन, गांवों का सर्वे शुरु होगा जल्द

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
survey of village by drone
अमरोहा। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना घरौनी वितरण के लिए कवायद शुरूहो गई है। जिले को दो ड्रोन मिल गए हैं। जिले में कुल 1,133 गांव है। पहले चरण में 934 गांव का सर्वे होना है। प्रक्रिया पूरी करने के बाद गांव के लोगों को घरौनी बांटे जाएंगे। माना जा रहा है कि इसके बाद गांव में लड़ाई झगड़े के मामले कम हो सकेंगे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत लोगों को घरौनी देने की कवायद शुरूहो गई है। जिले में चार तहसील के तहत 601 ग्राम पंचायत है। अमरोहा, हसनपुर, नौगांवा सादात और धनौरा तहसील शामिल है। पहले चरण में जिले के 1,133 गांव का चिह्नांकन किया गया है। हालांकि 934 गांव में ड्रोन से सर्वे होगा। फिलहाल आबादी क्षेत्र का सर्वे करना है। दरअसल इन इलाकों में रहने वाले लोगों के बीच ही विवाद रहता है। इसके तहत गांवों में ड्रोन से सर्वे किया जाएगा। राजस्व रिकार्डों से मिलान कराया जाएगा, जिसका घर होगा उसे घरौनी कार्ड वितरित किया जाएगा। वहीं निदेशालय सर्वेक्षण (हवाई) और दिल्ली भू स्थानिक आंकड़ा केंद्र की टीम बुधवार को जिले में आई। उसने एडीएम वित्त और राजस्व विनय कुमार सिंह से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed