फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   suicide

घरेलू विवाद में फंदे पर लटकता मिला युवक का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
suicide
अमरोहा। संदिग्ध अवस्था में युवक का शव फंदे पर लटका मिला। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बगैर पुलिस कार्रवाई शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन

यह घटना अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के एक गांव की है। यहां पर किसान का परिवार रहता है। उनके पास कोई बेटा नहीं था। तो उन्होंने अपने धेवते को अपने पास रख लिया था। धेवते की पढ़ाई लिखाई अपने नाना के घर हुई। इसके बाद उसकी शादी हो गई। युवक अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ननिहाल में ही रहता था। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से पति-पत्नी के बाद विवाद चल रहा था। शुक्रवार की अचानक दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इससे नाराज युवक ने कमरे में बंद होकर रस्सी के सहारे फांसी पर लटकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजन दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचे। जहां उसका शव फंदे पर लटका देकर होश उड़ गए। परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव को नीचे उतारा और बगैर पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की मौत से पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ अरिहंत कुमार ने घटना जानकारी में होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed