{"_id":"650214aaa45af9120c05b034","slug":"sugar-mills-have-pressed-rs-3619-crore-from-farmers-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-4628-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: चीनी मिलों पर किसानों का 36.19 करोड़ रुपये बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: चीनी मिलों पर किसानों का 36.19 करोड़ रुपये बकाया
विज्ञापन
अमरोहा। पेराई सत्र समाप्त हुए करीब चार माह का समय बीत गया और गन्ने के नए पेराई सत्र की तैयारी शुरू हो चुकी है। लेकिन जिले के तीन शुगर मिलें पिछले पेराई सत्र का भुगतान भी पूरा नहीं कर सकी हैं। धनौरा की वेव शुगर मिल को बकाया गन्ना भुगतान करने के लिए 15 सितंबर तक की मोहलत देते हुए नोटिस जारी किया गया है। धनाैरा शुगर मिल पर अभी किसानों को 18.38 करोड़ रुपये सहित तीन शुगर मिलों पर 36.19 करोड़ रुपये का बकाया है। किसानों को महंगाई के दौर में घर का खर्च चलाने के लिए खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जनपद अमरोहा में 11 शुगर मिलों का विस्तारित क्षेत्र है। जनपद में अमरोहा के अलावा मुरादाबाद, बिजनौर, संभल के अलावा रामपुर जनपदों में यहां के गन्ना किसानों का गन्ना सप्लाई होता है। जनपद में एक लाख 63 हजार गन्ना किसान हैं। जिले की तीन शुगर मिलों के अलावा सभी शुगर मिलें मई माह में अलग अलग तारीखों को अपना पेराई सत्र पूरा कर चुकी हैं। पेराई सत्र समाप्त होने के बाद भी तीन शुगर मिले बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान करने में फिसड्डी हैं। गन्ना विभाग के अनुसार शुगर मिलों पर अभी भी 36.19 करोड़ रुपये का भुगतान बकाया है। जिसमें सबसे ज्यादा मंडी धनौरा की वेव शुगर पर 18.38 करोड़ रुपये का भुगतान बकाया है। इसके अलावा राणा शुगर मिल बेलबाड़ा पर 6.81 करोड़ तथा राणा शुगर मिल करीमगंज पर 10.99 करोड़ रुपये का भुगतान बकाया है। शुगर मिलों द्वारा किसानों का बकाया भुगतान नहीं किए जाने से किसानों के सामने आर्थिक संकट पैदा होने लगा है। आगामी पेराई सत्र शुरू होने में अभी दो से ढाई माह का समय शेष है। किसानों के जेब ढीली होने से बच्चों की फीस, बीमारी और रोजमर्रा का खर्च उठाने के लिए किसानों को किल्लत से जूझना पड़ रहा है।
-- -- --
बकाया गन्ना भुगतान का आंकड़ा करोड़ रुपये में
मिलें कुल गन्ना भुगतान किया गया भुगतान अवशेष भुगतान
मंडी धनौरा 564.18 करोड़ 545.8 करोड़ 18.38 करोड़
बेलबाड़ा मुरादाबाद 61.38 करोड़ 54.57 करोड़ 6.81 करोड़
करीम गंज रामपुर 64.73 करोड़ 53.74 करोड़ 10.19 करोड़
चंदनपुर 358.67 करोड़ 358.67 करोड़ 00
गजरौला/ हसनपुर 125.40 करोड़ 125.40 करोड़ 00
असमोली 266.61 करोड़ 266.61 करोड़ 00
स्योहारा 66.28 करोड़ 66.28 करोड़ 00
धामपुर 19.46 करोड़ 19.46 करोड़ 00
अगवानपुर 172.75 करोड़ 172.75 करोड़ 00
रानी नांगल 12.39 करोड़ 12.39 करोड़ 00
मिलक नारायण 72.42 करोड़ 72.42 करोड़ 00
-- -- -- -- --
गन्ना किसानों के 98 प्रतिशत बकाया भुगतान शुगर मिलों द्वारा कर दिया गया है। मंडी धनौरा की वेव शुगर मिल को गन्ने के शीघ्र बकाया भुगतान के लिए 15 सितंबर तक का समय दिया गया है। किसानों को आगामी पेराई सत्र से पहले पूरे गन्ने बकाया का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। मनोज कुमार, जिला गन्ना अधिकारी।