फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Sugar mills are not making payments even after repeated notices, there will be cuts in purchasing centers

Amroha News: बार-बार नोटिस के बाद भी भुगतान नहीं कर रहीं चीनी मिलें, क्रय केंद्रों में होगी कटौती

Sat, 26 Jul 2025 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 26 Jul 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Sugar mills are not making payments even after repeated notices, there will be cuts in purchasing centers
अमरोहा। गन्ने का पेराई सत्र समाप्त हुए करीब चार माह हो गए है। चीनी मिलों ने अगले पेराई सत्र की तैयारी भी शुरू कर दी है लेकिन धनौरा की वेव शुगर मिल समेत तीन चीनी मिलें बार-बार चेतावनी के बाद भी किसानों को उनके गन्ने का बकाया भुगतान नहीं कर रहीं हैं। तीनों चीनी मिलों पर करीब 47 करोड़ रुपये का बकाया है। डीएम की सख्ती के बाद अब डीसीओ ने तीनों मिलों को जल्द बकाया गन्ना भुगतान के निर्देश दिए हैं। भुगतान न करने की स्थिति में तीनों मिलों के क्रय केंद्रों में कटौती किए जाने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन


जिले में लगभग एक लाख हेक्टेयर जमीन में गन्ने की खेती होती है। बड़ी संख्या में किसान यहां गन्ने की पैदावार पर निर्भर हैं। यहां गन्ने की फसल को जिले की तीन शुगर मिलों के अलावा गैरजनपदों की छह चीनी मिलें खरीद करती हैं। जिले की तीनों चीनी मिलें किसानों को उनके गन्ने का बकाया भुगतान अभी तक बार-बार चेतावनी के बाद भी नहीं कर सकी है। इनमें प्रमुख रूप से मंडी धनौरा की वेव शुगर मिल व रामपुर जिले की करीम गंज व बेलवाड़ा स्थित शुगर मिलें शामिल हैं।
विज्ञापन


मंडी धनौरा की वेव शुगर मिल पर किसानों का 33.80 करोड़, बेलवाड़ा चीनी मिल पर 7.45 करोड़ रुपये व करीमगंज चीनी मिल पर 5.83 करोड़ रुपये का बकाया है। गन्ना विभाग के अनुसार वेव शुगर मिल ने पहले 30 जून तक बकाया गन्ने का भुगतान किए जाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद 31 जुलाई तक भुगतान का समय मांगा लेकिन भुगतान की कोई प्रक्रिया शुरू नहीं की गई। इसको लेकर डीएम निधि गुप्ता वत्स ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- तीनों चीनी मिलों के अधिकारियों को नोटिस जारी करते हुए जल्द गन्ना भुगतान के निर्देश दिए हैं। समय पर भुगतान न करने की स्थिति में 2025-26 गन्ना पेराई सत्र में तीनों शुगर मिलों के क्रय केंद्रों में कटौती करते हुए दूसरे शुगर मिलों को उन क्रय केंद्रों का आवंटन कर दिया जाएगा। - मनोज कुमार, डीसीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article