फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Subhaspa will field its candidates on every seat in the Panchayat elections: Satyapal

पंचायत चुनाव में हर सीट पर अपने प्रत्याशी उतारेगी सुभासपा : सत्यपाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Subhaspa will field its candidates on every seat in the Panchayat elections: Satyapal
अमरोहा। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की मासिक बैठक कैलसा रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। बैठक में पार्टी को मजबूत करने समेत आगामी पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा हुई। निष्क्रिय पदाधिकारियों को पदमुक्त करने की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष सत्यपाल तोमर ने कहा कि सुभासपा का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में सभी पार्टी पदाधिकारियों को पार्टी को मजबूत करने की जरूरत है। सभी पदाधिकारी अपने-अपने बूथ को मजबूत करने का काम करें। पार्टी की रीति-नीति जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। कहा कि पंचायत चुनाव नजदीक हैं। पार्टी आने वाले पंचायत चुनाव में जनपद की सभी जिला पंचायत की सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य भी लड़ाएगी। ऐसे में सुभासपा पदाधिकारी पूरी मजबूती के साथ पार्टी को मजूबत करने का बखूबी काम करें। निष्क्रिय पदाधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो पदाधिकारी लगातार तीन मासिक बैठक में उपस्थित नहीं होगा, उसे पार्टी से बाहर किया जाएगा। कहा कि पार्टी में निष्क्रिय पदाधिकारियों की कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग सात प्रतिशत, अत्यंत पिछड़ा वर्ग नौ प्रतिशत, सर्वाधिक पिछड़ा वर्ग 11 प्रतिशत यह नारा सिर्फ रिपोर्ट लागू करने का नहीं है, बल्कि उस हर वर्ग की आवाज है। जो अब तक विकास की धारा से वंचित रहा, जिनका हक अब तक दूसरे लोग खा गए। अब यह अन्याय बंद होगा। इस दौरान यूनुस सैफी प्रधान, जगत सिंह गुर्जर, सुरेंद्र सिंह प्रधान, अतीकुर रहमान, आदेश अमरोही, जसवीर सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed