फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   sub inspector beaten by namaji

नमाजियों ने दरोगा-सिपाही को दौड़ाकर पीटा

Fri, 08 Jul 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा Updated Fri, 08 Jul 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
sub inspector beaten by namaji
गजरौला के सिहाली जागीर में सड़क हादसे के बाद कोतवाल से नोकझोंक करते लोग।

विज्ञापन
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर में बृहस्पतिवार की सुबह ईदगाह के निकट उस समय बवाल हो गया। जब मुस्लिम समाज के लोग ईदगाह पर ईद की नमाज पढ़ने जा रहे थे। उसी समय डीसीएम की चपेट में आकर एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। गुस्साई भीड़ ने चालक को डीसीएम से खींच कर धुनाई कर दी। इतना ही नहीं बचाव को आई पुलिस को भी दौड़ाकर पीटा। जिसमें दरोगा के कपड़े फट गए। 

  सिर में चोट लगने से एक सिपाही घायल हो गया। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर लोगों को शांत कराने का प्रयास में जुट गए। एसडीएम और सीओ ने भी मौके पर पहुंच कर घटना के बाबत जानकारी ली  विधायक अशफाक खां के समझाने पर लोगों का गुस्सा शांत हुआ। 
विज्ञापन


गांव सिहाली जागीर में हाईवे किनारे ही ईदगाह है। बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े सात बजे ईदगाह पर ईद की नमाज होनी थी। करीब सात से सवा सात के बीच मुस्लिम समाज के लोग ईदगाह पर नमाज अदा करने जा रहे थे। गांव के शमशेर का सात वर्षीय बेटा अब्दुल रहमान ईदगाह पर जाने के लिए सड़क पार कर रहा था। उसी समय गजरौला की ओर से आ रही डीसीएम ने बालक अब्दुल रहमान को चपेट में ले लिया। डीसीएम के पहिए बालक के पैरों के ऊपर से उतर गए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देख परिजन अब्दुल रहमान को उठा कर तत्काल मुरादाबाद के कॉसमॉस अस्पताल ले गए। वहीं ईदगाह जा रही भीड़ ने दौड़ कर डीसीएम को रोक लिया और चालक को खींच लिया। गुस्साई भीड़ चालक पर टूट पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये देख ड्यूटी पर मौजूद पुलिस मौके पर पहुंच गई और चालक को गुस्साई भीड़ से छुड़ाने में जुट गई। इस पर लोग भड़क गए और मौके पर पहुंचे दरोगा ब्रजेश कुमार समेत सिपाही आकाश कुमार और रोहित कुमार पर हमला बोल दिया। दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। दरोगा और सिपाहियों ने भाग कर जान बचाई। सिर में चोट लगने से एक सिपाही घायल हो गया। 

बवाल की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अनिल समानिया फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और गुस्साए लोगों को शांत करने का प्रयास किया लेकिन लोग पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क पर डटे रहे। एसडीएम अशोक मौर्य और सीओ सोमेंद्र कुमार नेगी भी पहुंच गए। उसी समय विधायक अशफाक खां गजरौला से अपने गांव सिहाली जागीर आ रहे थे। विधायक ने लोगों को समझा बुझा कर शांत किया। तब कहीं गुस्साए लोगों का गुस्सा शांत हुआ। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed