फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Students were honored with Vedic Yagna

Amroha News: वैदिक यज्ञ के साथ छात्राओं का हुआ सम्मान

Thu, 02 Jan 2025 12:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 02 Jan 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Students were honored with Vedic Yagna
रजबपुर। श्रीमद् दयानंद कन्या गुरुकुल महाविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय शास्त्र स्पर्धा दिवस का समापन हो गया। संस्थापक आचार्या डॉ. सुमेधा के जन्म दिवस पर आयोजित हुई इस स्पर्धा में वैदिक यज्ञ का आयोजन भी किया गया। इस दौरान अलग-अलग वर्गों में आयोजित हुई प्रतियोगिताओं में स्थान पाने वाली छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन

महाविद्यालय की संस्थापक आचार्या डॉ. सुमेधा का जन्मदिन हर साल शास्त्र स्पर्धा दिवस के रूप में मनाया जाता है। बुधवार को वैदिक यज्ञ का आयोजन भी किया गया। सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के स्वामी आर्यवेश ने कहा कि यह प्रयास निःसंदेह सभी को प्रेरित करने वाला है। ब्रह्मयज्ञ, देवयज्ञ, शिल्पयज्ञ, राष्ट्रयज्ञ तथा मानवमात्र के लिए करुणा, दया तथा सर्वोपकार करने का प्रबल संकल्प पूज्या आचार्या में विद्यमान है। आज का यह समारोह हमारे लिए निसंदेह उत्साहवर्धक तथा ऊर्जा देने वाला है।
विज्ञापन

आचार्य बालकृष्ण ने इस शास्त्र संरक्षण की दिशा में किए जा रहे इस विशेष प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि पूज्या आचार्या के जन्मदिवस को शास्त्रीय दिवस के रूप में आरंभ करने का उपक्रम अद्वितीय है। यह कार्य सनातन संस्कृति की शक्ति है। आज संपूर्ण विश्व के अंदर जो विषमताएं, कटुताएं, असमानताएं हैं, उन्हें सनातन वैदिक संस्कृति के माध्यम से ही दूर किया जा सकता है। तीन दिन चले कार्यक्रम में छात्राओं ने अलग-अलग 24 स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पदक शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed