फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Students are busy preparing for pre-board

Amroha News: प्री-बोर्ड की तैयारी में जुटे छात्र-छात्राएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Students are busy preparing for pre-board
अमरोहा। यूपी बोर्ड की मुख्य परीक्षा से पहले छात्र-छात्राओं को प्री-बोर्ड की परीक्षा में खुद का मूल्यांकन करने का मौका मिलेगा। 11 से 21 जनवरी के बीच स्कूलों को प्री-बोर्ड की परीक्षाओं का आयोजन कराना होगा। इसके लिए विद्यार्थी भी तैयारी में जुट गए हैं। वहीं, विद्यालयों ने भी अपनी व्यवस्थाओं के अनुसार डेट शीट तैयार करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड ने लिखित परीक्षा के साथ ही प्रयोगात्मक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा जहां 24 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक आयोजित होंगी, वहीं प्रयोगात्मक परीक्षाएं एक से आठ फरवरी के बीच आयोजित होंगी। इन सबसे पहले बच्चों को प्री-बोर्ड परीक्षा से गुजरना होगा। जिसमें उनको खुद के मूल्यांकन करने का मौका मिलेगा। बोर्ड की और से सभी डीआईओएस को परीक्षा के आयोजन के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा का आयोजन 11 से 21 जनवरी के बीच कराना होगा। जिले में इस बार 51058 बच्चे बोर्ड की परीक्षा में बैठेंगे। परीक्षा का आयोजन 71 केंद्रों पर किया जाएगा।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ललित कुमार ने बताया कि परीक्षा के आयोजन के निर्देश मिले हैं। जिसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। विद्यार्थी पर पाठ्यक्रमाें को दोहरा कर अपनी तैयारी पक्की कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्री-बोर्ड परीक्षा से बच्चों को अपना मूल्यांकन करने का मौका मिलेगा। डीआईओएस विष्णु प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा के आयोजन के लिए सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed