फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   student injured

छात्र के सिर में चाकू मारा, हमलावर फरार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
student injured
चाकू लगने से घायल छात्र का परीक्षण करते चिकित्सक। - फोटो : GAJRAULA
गजरौला(अमरोहा)। गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होकर घर लौट रहे छात्र की बाइक भीड़ में दूसरी बाइक से टकरा गई। आरोप है कि इस पर गुस्साए युवकों ने छात्र को बुरी तरह पीटा। सिर में चाकू से प्रहार कर दिया। इसके बाद वहां से फरार हो गए। घायल के पिता ने थाने में तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने उसका मेडिकल कराया। गांव शरीकपुर शुमाली थाना बछरायूं निवासी अजय पाल सिंह पुत्र राजपाल सिंह थाना क्षेत्र के खादर में स्थित एक कालेज में कक्षा दसवीं का छात्र है। बताते है कि कालेज में गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर वह बाइक से गांव लौट रहा था। गांव में बूढ़े बाबू का मेला लगा होने के कारण भीड़ अधिक थी। इसी दौरान उसकी बाइक एक अन्य बाइक से टकरा गई। आरोप है कि इस पर गुस्साए युवकों ने उसे बुरी तरह पीटा और सिर पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने जांच की बात रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed