{"_id":"6aececd936f8e20aa50cfb78","slug":"draft-electoral-roll-to-be-published-on-the-12th-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-177269-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: 12 को होगा मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: 12 को होगा मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन
विज्ञापन
अमरोहा। विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 12 नवंबर को मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन होगा। इसके बाद 11 दिसंबर तक नाम जुड़वाने, हटवाने और संशोधन के लिए दावे-आपत्तियां ली जाएंगी। अंतिम मतदाता सूची चार जनवरी 2027 को जारी होगी।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नितिन गौड़ की अध्यक्षता में निर्वाचक और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें ईसीआई नेट पोर्टल पर फार्म-6, 6ए, 7 और 8 के निस्तारण तथा लॉगिन आईडी-पासवर्ड से काम करने की प्रक्रिया समझाई गई।
प्राप्त दावे-आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर तक होगा। डीएम ने अधिकारियों को आवेदनों का समय से निस्तारण करने और निर्वाचन कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। संवाद