फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Student dies of fever, 34 admitted to district hospital

Amroha News: बुखार से छात्र की मौत, जिला अस्पताल में 34 भर्ती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
Student dies of fever, 34 admitted to district hospital
अमरोहा/बुरावली।
विज्ञापन

बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। बुरावली क्षेत्र के गांव गंगवार में कक्षा दो के छात्र एहतेशाम (7) की बुखार से मौत हो गई। उसे तीन दिनों से बुखार आ रहा था। जिले में अब तक बुखार पांच लोगों की जान ले चुका है। उधर, मंगलवार को जिला अस्पताल में भी मरीजों की भीड़ रही। वार्ड में बुखार के 34 मरीज भर्ती है।
बुरावली क्षेत्र के गांव गंगवार निवासी किसान मजाहिर हुसैन का बेटा एहतेशाम गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो का छात्र था। उसे तीन दिन से बुखार आ रहा था। जिसका गांव में ही निजी चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा था। वहीं, रविवार की रात तबीयत बिगड़ने पर परिजन छात्र को लेकर हापुड़ स्थित अस्पतल में पहुंचे, जहां सोमवार देर रात इलाज के दौरान एहतेशाम की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक सात भाइयों में छठे नंबर का था।
विज्ञापन

परिजनों ने बिना कार्रवाई के मंगलवार को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। रहरा सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शशांक चौधरी ने बताया की बुखार से बालक की मौत के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है। आदमपुर क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर भीमा में रविवार 65 वर्षीय किसान की बुखार से मौत हो गई थी। उधर, जिला अस्पताल में मंगलवार को मरीजों की भीड़ रही। वार्ड में बुखार के 34 मरीज भर्ती रहे। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि मरीजों का बेहतर उपचार किया जा रहा है। सोमवार को 39 मरीज भर्ती थे, मंगलवार को चार की छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

1417 की हुई ओपीडी, 58 मलेरिया आशंकित की हुई जांच
सोमवार के बाद मंगलवार को भी जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि मंगलवार को 1417 मरीजों की ओपीडी हुई। इनमें 600 से अधिक मरीज बुखार, खांसी और जुकाम के थे। सभी को दवा देकर भेज दिया गया। वहीं, मंगलवार को 58 मलेरिया आशंकित तो डेंगू आशंकित तीन मरीजों की जांच हुई। सभी की जांच निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed