फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Student accused of blackmailing, teacher said- I was beaten

Amroha News: छात्रा ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, शिक्षक बोला- मुझे पीटा गया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Student accused of blackmailing, teacher said- I was beaten
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाली छात्रा ने सेंटर संचालक व शिक्षक पर छेड़खानी का आरोप लगाया। कहा, आरोपी ने उसके फोटो बना लिया और उसे ब्लैकमेल करने लगा। वहीं, संचालक ने कुछ लोगों पर मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लगाया है, जिसकी उसने एक वीडियो भी वायरल की है। दोनों पक्षों की ओर से कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। मामले को गंभीरता से लेकर पुलिस जांच में जुटी है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी व्यापारी की 13 वर्षीय बेटी कक्षा आठ की छात्रा है। वह मोहल्ले में ही एक कोचिंग सेंटर पर पढ़ने जाती थी, जिसमें सेंटर का संचालक भी पढ़ता है। आरोप है कि सेंटर संचालक ने छात्रा से छेड़खानी की। उसकी कुछ अश्लील फोटो बना लिए। आरोप है कि आरोपी ने छात्रा से संबंध बनाने के भी प्रयास किए। फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए नकदी और आभूषण समेत करीब एक लाख से अधिक का सामान ले लिया। मामले में छात्रा के कारोबारी पिता ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

उधर, शुक्रवार को अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखने वाले कोचिंग सेंटर संचालक ने खुद की ही वीडियो वायरल की। जिसमें बताया कि कुछ लोगों ने घर बुलाकर उसके साथ मारपीट और अभद्रता की। युवक के शरीर पर चोट के निशान भी हैं। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि प्रकरण की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed