फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Storm wreaked havoc in Amroha, woman died after being buried under tinshed, trees were uprooted many places

आंधी बारिश ने मचाई तबाही: टिनशेड के नीचे दबकर महिला की मौत, बहू की हालत गंभीर, कई जगह उखड़े पेड़- खंभे

Sat, 19 Apr 2025 05:43 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 19 Apr 2025 05:43 PM IST
सार

अमरोहा के कमालपुर खालसा गांव में आंधी-बारिश से टिनशेड गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत जबकि पुत्रवधू गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। पुलिस व प्रशासन ने मौके पर जांच कर रिपोर्ट शासन को भेजी है।

विज्ञापन
Storm wreaked havoc in Amroha, woman died after being buried under tinshed, trees were uprooted many places
अमरोहा में आंधी से टूटा पेड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

अमरोहा जिले में आंधी-बारिश ने खूब तबाही मचाई। कमालपुर खालसा गांव में टिनशेड की दीवार के नीचे दबकर प्रवेश देवी (62) की मौत हो गई, जबकि उनकी पुत्रवधू अनीता गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी जायजा लेकर रिपोर्ट तैयार की है।

विज्ञापन


यह रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। मृतक प्रवेश देवी नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के कमालपुर खालसा गांव में रहने वाले किसान नरेंद्र उर्फ नन्हे की पत्नी थीं। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की प्रवेश देवी अपनी पुत्रवधू अनीता के साथ घेर में टिनशेड के कमरे में सो रही थीं। तभी, अचानक शुरू हुई आंधी बारिश में टिनशेड दीवार समेत गिर पड़ा।
विज्ञापन


इस दौरान प्रवेश देवी और अनीता मलबे में दब गईं। धमाके के साथ टिनशेड गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने कड़ी में मशक्कत के बाद मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने प्रवेश देवी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि, पुत्रवधू अनीता को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया। अस्पताल में अनीता का स्वास्थ्य बेहतर बताया जा रहा है। वहीं, जानकारी मिलते ही नौगांवा सादात पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। शनिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने प्रवेश के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

एक बेटा हरिद्वार में करता है नौकरी
परिजनों के मुताबिक प्रवेश देवी के परिवार में तीन बेटे हैं। बड़े बेटा हेमराज अपनी पत्नी बच्चों के साथ गांव में भीतर वाले मकान में रहते हैं। जब नन्हे सिंह, प्रवेश देवी, छोटा बेटा मोहित और उसकी पत्नी अनीता एक साथ घेर में रहते हैं। प्रवेश देवी का सबसे छोटा बेटा योगेंद्र हरिद्वार में नौकरी करता है।

ई-रिक्शा चालक का कच्चा मकान गिरा
शुक्रवार की रात आंधी-बारिश के दौरान अमरोहा नगर के मोहल्ला सराय गुजरी में रहने वाले ई-रिक्शा चालक शाहनवाज का कच्चा मकान गिर गया। गनीमत रही कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हादसे में हजारों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। शाहनवाज के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं। हादसे में शाहनवाज के पिता शकील अहमद को मामूली चोट लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed