{"_id":"61463b498ebc3ed17517a81e","slug":"stone-pelting-on-tmu-bus-three-friends-arrested-for-assaulting-students-jpnagar-news-mbd4031533170","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीएमयू की बस पर पथराव, छात्र-छात्राओं से मारपीट के आरोप में तीन दोस्त गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीएमयू की बस पर पथराव, छात्र-छात्राओं से मारपीट के आरोप में तीन दोस्त गिरफ्तार
विज्ञापन
अमरोहा देहात थाना पुलिस की गिरफ्त में टीएमयू की बस पर पथराव करने के आरोपी।
- फोटो : JPNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। छात्राओं पर फब्तियां कसने के विरोध में टीएमयू की बस पर पथराव और छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तीन दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि शिक्षक और उसका साथी फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। घटना की वजह केवल शराब के नशे में धुत होकर गिरोह बनाकर दबंगई दिखाना सामने आया है।
गुरुवार की दोपहर बाद करीब साढ़ेे तीन बजे टीएमयू की बस छात्र-छात्राओं को लेकर अमरोहा से यूनिवर्सिटी जा रही थी। इस दौरान बस कैलसा में रेलवे क्रॉसिंग पर खड़ी थी। तभी दो बाइकों पर सवार चार-पांच युवक बस में बैठी छात्राओं पर फब्तियां कसने लगे थे। छात्र-छात्राओं के साथ गाली-गलौज की थी। विद्यार्थियों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने बस पर पथराव शुरू कर दिया था। इस दौरान छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट भी की था। घटना में छात्र मोहम्मद आदिल समेत अन्य छात्र-छात्राएं घायल हो गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गए थे। इस दौरान आरोपियों की एक बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया था। इस मामले में टीएमयू के सिक्योरिटी अफसर अबनेश सिंह की तहरीर पर बाइक नंबरों के आधार पर चार-पांच युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।
पुलिस की छानबीन में सामने आया कि बाइक का मालिक सनी है और वह प्राइमरी स्कूल में शिक्षक है। एसपी पूनम के मुताबिक घटना में शामिल विवेक यादव, टिंकू और गुरिंदर उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि आरोपी शिक्षक सनी और उसे एक अन्य साथ की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। थानाध्यक्ष सुनील मलिक के बताया कि घटना के समय आरोपी शराब के नशे में थे, यह लोग बस के बराबर से निकल रहे थे। तभी इनका बस में सवार छात्रों से विवाद हुआ था। विवाद की वजह कोई पुरानी रंजिश नहीं है, बल्कि गिरोह बनाकर दादागीरी दिखाना है।