फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Stone pelting between two sections for playing DJ on Holi, six arrested

होली पर डीजे बजाने को लेकर दो वर्गों के बीच पथराव, छह गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting between two sections for playing DJ on Holi, six arrested
धर्मस्थल के पास डीजे बजाने को लेकर दो वर्गों के बीच पथराव हो गया। पथराव में दो लोग घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बिगड़ते हालात संभाले और घायलों का अस्पताल भेजा। पुलिस ने डीजे संचालक समेत 52 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं एक वर्ग के छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सुरक्षा के लिहाज से मोहल्ले में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

यह घटना अमरोहा नगर के मोहल्ला छंगा दरवाजा की है। मोहल्ले में मिश्रित आबादी है। मोहल्ले में धर्मशाला और मस्जिद नजदीक हैं। शुक्रवार को होली के मौके पर लोग मोहल्ले में धर्मशाला के सामने डीजे लगाकर नृत्य कर रहे थे। इस दौरान डीजे तेज आवाज के साथ बज रहा था। करीब डेढ़ बजे जुमे की नमाज का समय भी था। इस दौरान मस्जिद पहुुंचे लोगों ने डीजे की तेज आवाज को लेकर नाराजगी जताई और बंद कराने की मांग की। इस बात को लेकर दोनों वर्गों के लोगों में कहासुनी हो गई। पुलिस कर्मियों के सामने ही विवाद बढ़ गया और दोनों वर्गों के लोगों के बीच पथराव शुरू हो गया। एक वर्ग के लोगों ने छतों से पथराव किया। मामले की खबर मिलते ही आनन-फानन एएसपी चंद्र प्रकाश शुक्ला, सीओ सिटी विजय कुमार राणा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पीएससी को भी मौके पर बुला लिया गया। पुलिस ने दोनों वर्गों के लोगों को खदेड़ कर बिगड़ते हालात संभाले। इसके बाद दोनों वर्गों के लोगों को समझा कर विवाद शांत किया। पथराव के दौरान आदेश और बांटी घायल हो गए। एएसपी ने बताया कि डीजे की आवाज को लेकर घटना हुई थी। दोनों तरफ से पत्थर भी फेंके गए थे। मौके पर पहुंचकर हालात संभाल लिए गए थे। सुरक्षा के लिहाजा से मोहल्ले में फोर्स तैनात कर दी गई है। शहंशाह आलम, सादिक और शादाब, फहीम, शहजाद और वाहिद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सीओ विजय कुमार राणा ने बताया कि दरोगा शेरसिंह थापा की तहरीर पर मोहल्ला दरबारे कलां निवासी शहंशाह आलम, सादिक, मोहल्ला छंगा दरबाजा निवासी शादाब, आशू, वसीम, कालू उर्फ फहीम, बबलू, कलुआ, जाहिद, शहजाद, पिरान, डीजे संचालक दीपक उर्फ टलुआ और 35-40 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला छंगा दरवाजा में घटना के दूसरे दिन शनिवार को डीएम बीके त्रिपाठी और एसपी पूनम ने मोहल्ले में पैदल मार्च किया। साथ ही मोहल्लों के लोगों को बातचीत की। इस दौरान दोनों वर्गों के धर्मस्थलों की स्थिति को देखा। दोनों अधिकारियों ने दोनों वर्गों के लोगों से सौहार्द और भाईचारे के साथ रहने की अपील की। इस दौरान उनके साथ एएसपी चंद्रप्रकाश शुक्ला और सीओ विजय कुमार राणा मौजूद रहे।
नगर के मोहल्ला छंगा दरवाजा में दो वर्गों के बीच घटना की चार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसमें एक वर्ग के कई लोग छतों से पत्थरबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दूसरी वीडियो में धर्मस्थल से निकले लोगों को एक बुजुर्ग व्यक्ति रोकने का प्रयास करता दिख रहा है।

मोहल्ला छंगा दरवाजा में दोनों वर्गों के लोग रहते हैं। धर्मस्थल भी आस-पास है। इसके बाद भी पुलिस ने लापरवाही बरती। सुरक्षा के लिहाज से केवल एक पुलिसकर्मी को तैनात किया गया। यह पुलिसकर्मी घटना के दौरान बनाई गई वीडियो में खड़ा हुआ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed