फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   STF arrested the ashram operator for a reward of 50 thousand accused of rape

दुष्कर्म का आरोपी 50 हजार का इनामी आश्रम संचालक को गिरफ्तार कर ले गई एसटीएफ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
STF arrested the ashram operator for a reward of 50 thousand accused of rape
अमरोहा। पिछले चार सालों के दुष्कर्म के दो मुकदमों में वांछित चल रहे 50 हजार रुपये के ईनामी को एसटीएफ लखनऊ ने ब्रजघाट से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी यहां पर आश्रम चला रहा था। अचानक मारे गए छापे की घटना से आश्रम अनुयायियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

बुधवार को लखनऊ एसटीएफ अमरोहा जनपद के गजरौला थाने पहुंची थी। यहां उच्चाधिकारियों के संपर्क कर थाना पुलिस को साथ लेकर ब्रजघाट पुलिस चौकी के पास स्थित एक आश्रम पर छापा मार दिया। यहां से आश्रम संचालक गिरफ्तार कर लिया। बगैर देर लगाए एसटीएफ उसे अपने साथ ले गई। सूत्रों के मुताबिक आश्रम संचालक के खिलाफ वर्ष 2017 में बस्ती जनपद की सदर कोतवाली में दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म के दो मुकदमे दर्ज हैं। वह पिछले चार साल से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है। अचानक एसटीएम के छापा मारने से आश्रम के अनुयायियों में खलबली मच गई। एसटीएम की इस कार्रवाई की किसी को भनक तक नहीं लगी है।
विज्ञापन

वहीं एसपी पूनम ने बताया कि एसटीएफ लखनऊ आई थी। उन्होंने थाना स्तर से पुलिस का सहयोग लिया था। एसटीएफ की आगे क्या कार्रवाई हुई इसके आगे उन्होंने कुुछ नहीं बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed