फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Stalls of 35 departments will be set up in Amroha Mahotsav

Amroha News: अमरोहा महोत्सव में 35 विभागों के लगेंगे स्टॉल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Stalls of 35 departments will be set up in Amroha Mahotsav
अमरोहा। पहली बार अमरोहा में आयोजित होने वाले अमरोहा महोत्सव में 35 विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे। इसकी तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। आयोजन की व्यवस्था को लेकर कलक्ट्रेट के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें महोत्सव के नोडल एडीएम वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र सिंह ने सफल आयोजन को लेकर आपसी सामंजस्य के साथ कार्य करने को कहा।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज के मिनी स्टेडियम में 12 फरवरी से अमरोहा महोत्सव का आयोजन होगा। जिसमें स्टाल लगाने के साथ-साथ झूले, ऊंट एवं घोड़े की सवारी, अमरोहा के ढोलक, चादर एवं जैकेट के उत्पादों की दुकानें सजेंगी। कई नामचीन कलाकार अलग-अलग दिन अपनी प्रस्तुति से महोत्सव को चार चांद लगाएंगे। महोत्सव के आयोजन को लेकर कलक्ट्रेट में बैठक हुई। नोडल अधिकारी ने कहा कि इस महोत्सव में कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग, जिला कार्यक्रम विभाग, जिला प्रोबेशन विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग, आदि सहित 30-35 विभागों की प्रदर्शनी लगेगी। सीओ अमरोहा को महोत्सव के दौरान ट्रैफिक की उचित व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसडीएम सदर सुधीर कुमार सिंह, एसडीएम नौगावां सादात बृजपाल सिंह, एसडीएम हसनपुर पुष्कर नाथ चौधरी, सीओ अमरोहा अरुण कुमार, डीआईओएस विष्णु प्रताप सिंह, कृषि उपनिदेशक डॉ. राम प्रवेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

लगातार चल रहा काम
महोत्सव की तैयारियों के लिए लगातार बड़े स्तर पर काम किया जा रहा है। मिनी स्टेडियम में शुक्रवार को पंडाल, स्टाल, झूले, लाइटिंग आदि की व्यवस्था की जाती रही। एडीएम न्यायिक मायाशंकर यादव ने भी महोत्सव का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्हाेंने बताया कि महोत्सव में किसी भी विद्यालय के प्रधानाचार्य अथवा प्रबन्धक अपने विद्यालय के बच्चों की प्रस्तुति कराना चाहें तो वह जिला विद्यालय निरीक्षक से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed