फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   SP nominates former president Sakina Begum as the candidate for the post of District Panchayat President

सपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पूर्व अध्यक्ष सकीना बेगम को प्रत्याशी बनाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
SP nominates former president Sakina Begum as the candidate for the post of District Panchayat President
अमरोहा। जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी के लिए सपा हाईकमान ने सदर विधायक महबूब अली की पत्नी व पूर्व अध्यक्ष रहीं सकीना बेगम को प्रत्याशी घोषित किया है। इससे सपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। इस दौरान एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया है। इससे पहले भाजपा ने पूर्व सांसद कंवर सिंह तंवर के बेटे ललित तंवर को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन

सोमवार को जिलाध्यक्ष निर्मोज यादव ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर अमरोहा जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पूर्व मंत्री एवं सदर विधायक महबूब अली की पत्नी सकीना बेगम को पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया गया है। मालूम रहे कि सकीना बेगम पूर्व में जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं हैं। उनके मैदान में आते ही जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर जिले की राजनीति में खलबली मच गई है। क्योंकि जिला पंचायत के 27 सदस्य हैं। जिसमें भाजपा के महज छह सदस्य हैं। जबकि प्रमुख दलों में शुमार सपा के आठ और बसपा के सात सदस्य चुने गए हैं। जिला पंचायत के बोर्ड में सपा के सर्वाधिक आठ सदस्य रहेंगे। इसमें सदर विधायक महबूब अली के परिवार के दो सदस्य हैं, जिनमें उनकी पत्नी सकीना बेगम और उनके भतीजे नवाजिश अली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed