फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   SP Amit Kumar took charge of the district, gave necessary instructions to subordinates

Amroha News: एसपी अमित कुमार ने संभाली जिले की कमान, अधीनस्थों को दिए जरूरी निर्देश

Fri, 10 Jan 2025 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 10 Jan 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
SP Amit Kumar took charge of the district, gave necessary instructions to subordinates
अमरोहा। नवागत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बृहस्पतिवार शाम जिले का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने अधीनस्थों को कानून व्यवस्था मजबूत करने और अपराध पर नियंत्रण करने को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। कहा कि पुलिस कर्मी दायित्व का निर्वाहन बखूबी करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को कन्नौज के एसपी अमित कुमार आनंद का स्थानांतरण अमरोहा के लिए हुआ था, जबकि एसपी कुंवर अनुपम सिंह को सुल्तानपुर भेजा गया है। स्थानांतरण के दूसरे ही दिन अमरोहा पहुंचे 2016 बैच के आईपीएस अमित कुमार आनंद ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले गार्द ने सलामी दी। इस दौरान एसपी अमित कुमार अलग तेवर में नजर आए। उन्होंने कार्यभार ग्रहण करने के बाद अधीनस्थों को निर्देश दिए। कहा कि कार्य में लापरवाही कताई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। अपराध पर नियंत्रण, अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजना व कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed