फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   son arrested in moolchandra murder case

मूलचंद्र हत्याकांड में हत्यारोपी बेटा गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
son arrested in moolchandra murder case
गजरौला (अमरोहा)। गांव की महिला से अवैध संबंध होने और उसी के नाम जमीन, जायजाद करने से रोकने के लिए ही बेटे ने ही दोस्त के साथ मिलकर पिता मूलचंद्र की हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर 12 बजे गजरौला थाना परिसर में सीओ मंडी धनौरा सतेंद्र सिंह ने पत्रकारों को बताया कि रविवार की सुबह 11 बजे अटारी मुरीदपुर मार्ग पर एक व्यावसायिक स्कूल एवं गन्ना सेंटर के निकट खाई में 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला, जिसकी पहचान रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव यकबगड़ी निवासी मूलचंद्र पुत्र जागन सिंह के रूप में की गई। पुलिस की छानबीन में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि मूलचंद्र की हत्या उसके बेटे अनिल ने की है। मंगलवार की सुबह सात बजे मृतक के बड़े बेटे अनिल कुमार को हाईवे किनारे एक होटल के निकट फ्लाईओवर के नीचे से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने पिता की हत्या करना कबूल किया।
विज्ञापन

पुलिस गिरफ्त में अनिल ने बताया कि उसके पिता के गांव की एक महिला से अवैध संबंध थे। उसके आरोप के मुताबिक पिता महिला के नाम ही जमीन और जायजाद करना चाहते थे। रुपये भी आए दिन महिला को ही दे देते थे। समझाने पर भी पिता नहीं माने। पिता से खफा होकर उसने रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव बागड़पुर निवासी दोस्त प्रमोद उर्फ जानसन के साथ मिल कर हत्या की साजिश रची। साजिश के तहत शनिवार की रात आठ बजे वह घेर में छोड़ने की बात कहकर पिता को बाइक से ले गया। रास्ते में उसका दोस्त प्रमोद मिल गया। उसे भी बाइक पर बैठा लिया। गन्ने के खेत में ले पिता को ले गए, जहां पर अनिल ने लोहे की रॉड से पिता के सिर में वार कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को लाकर खाई में डाल दिया। अनिल की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त रॉड व बाइक बरामद की है। सीओ ने बताया कि अनिल को जेल भेज दिया जाएगा। उसके साथी की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस टीम में थाना प्रभारी विनय कुमार व पुलिसकर्मी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed