{"_id":"651b221f3ed4fc54f401de77","slug":"soldiers-wife-dies-of-fever-in-moradabad-hospital-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-5975-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बुखार से फौजी की पत्नी की मुरादाबाद के अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बुखार से फौजी की पत्नी की मुरादाबाद के अस्पताल में मौत
Tue, 03 Oct 2023 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 03 Oct 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। क्षेत्र के गांव लाडनपुर निवासी फौजी संजय यादव की पत्नी पिंकी (40) की सोमवार की तड़के मुरादाबाद के अस्पताल में मौत हो गई। पत्नी की मौत की जानकारी मिलने पर संजय यादव दोपहर को गांव पहुंच गए और पत्नी के शव का अंतिम संस्कार किया।
मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव लाडनपुर निवासी संजय यादव फौज में हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती राजस्थान के झालावाड़ में है। उनकी पत्नी पिंकी यादव को चार दिन पहले बुखार आया था। परिजनों ने दो दिन तक स्थानीय चिकित्सक से उसका उपचार कराया। लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। जिस पर शनिवार की रात परिजनों ने उसे मुरादाबाद के एक अस्पताल में भर्ती करा दिया था। जहां पर सोमवार की तड़के उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पत्नी की मौत की सूचना मिलते ही फौजी संजय सिंह भी सोमवार की दोपहर गांव पहुंच गए और शव का अंतिम संस्कार कराया।