{"_id":"5f247d358ebc3e63906f1c13","slug":"social-distence-jpnagar-news-mbd357727790","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारी भीड़ से बाजार गुलजार, सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारी भीड़ से बाजार गुलजार, सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। ईद-उल-अजहा और रक्षाबंधन त्योहार की खरीदारी के लिए शुक्रवार को हुजूम उमड़ पड़ा। सोशल डिस्टेंसिंग का जमकर उल्लंघन हुआ। शहर के विभिन्न इलाकों की दुकानों में खरीदारी हुई। बच्चों के अलावा युवती और महिलाओं की संख्या सर्वाधिक रही। दुकानदार भी कोरोना संक्रमण की आशंका से पूरी तरह बेपरवाह दिखे। सैनिटाइजेशन और हाथ धुलने का कही कोई इंतजाम नहीं दिखा।
ईद-उल-अजहा एक अगस्त शनिवार और रक्षाबंधन तीन अगस्त सोमवार को मनाया जाना है। साप्ताहिक लॉकडाउन शनिवार से शुरू हो रहा है। इसके चलते बाजार बंद रहेंगे। शुक्रवार को बाजार खुलने का अंतिम दिन रहा। त्योहारों में किसी तरह की कोई कमी नहीं रहे इसके लिए युवती और महिलाओं ने खरीदारी को योजना बनाईं। दोपहर के बाद घरों से निकलीं। शहर के बाजार गुलजार हो गए। शहर के विभिन्न दुकानों में ऑर्टिफिशियल ज्वेलरी को पंसद किया गया। इसको लेकर युवती काफी संजीदा रहीं। मैचिंग दुपट्टा के लिए कई दुकानों का चक्कर काटा। भीड़ बढ़ने से लोगों का बाजार कोट, शफातपोता, नौबतखाना, गुजरी, बाजार रज्जाक, बाजार लकड़ा आदि दुकानों में चहल पहल रही। इसके चलते पैदल चलना मुश्किल हो गया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उठाई गईं।