फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   SO suspended for 'Five and Ten' discussion

‘फाइव और टेन’ की चर्चा में एसओ निलंबित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
SO suspended for 'Five and Ten' discussion
अमरोहा। व्हाट्सएप ग्रुपों में वायरल हुए एक ऑडियो को आधार बनाकर एसपी ने अमरोहा देहात के थानाध्यक्ष हमवीर सिंह को निलंबित कर दिया है। वायरल हुई क्लिप में बोलने वालों के बीच फाइव और टेन जैसे शब्द बोले जा रहे हैं। इस भाषा को भ्रष्टाचार की नीयत से की गई लेनदेन की बातचीत के आरोप लगाए जा रहे थे।
विज्ञापन

जिले के कुछ स्थानीय व्हाट्सएप ग्रुपों में पिछले दस दिन से एक ऑडियो वायरल हो रहा है। इस ऑडियो क्लिप में फोन करने वाला किसी रोहित नाम के शख्स को मिलने की बात कहता है। किसी काम के एवज में फाइव की बात कहता है। दूसरे सिरे से बोलने वाला व्यक्ति डिमांड जैसी शैली में टेन बोलता है। इस पर फोन करने वाला जल्द में एक और काम में कुछ और कराने की बात कहता है। साथ ही फिलहाल के मामले में फाइव ही दोहराता है। टेन बोलने वाली आवाज अमरोहा देहात के एसओ की बताते हुए भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जा रहे थे। क्लिप में एसओ की बताई जा रही आवाज में एक पुलिस अफसर को उनकी जाति विशेष का नाम लेकर भी संबोधित किया जा रहा है।
विज्ञापन

चर्चा में चल रहे इस ऑडियो क्लिप को किसी ने डीजीपी को भी ट्वीट कर दिया। एसपी सुनीति ने बताया कि देहात थानाध्यक्ष हमबीर सिंह निलंबित कर दिया है। फिलहाल थाने का चार्ज इंस्पेक्टर संजीव कुमार त्यागी को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर हमवीर सिंह का कहना है कि इस ऑडियो से उनका कोई लेनादेना नहीं है। ऑडियो की जांच करा ली जाए, उससे स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed