{"_id":"5f3455878ebc3e3ce2735563","slug":"smuggling-jpnagar-news-mbd359004821","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदन तस्कर पिता-पुत्र की तलाश में अमरोहा पुलिस का दिल्ली में डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदन तस्कर पिता-पुत्र की तलाश में अमरोहा पुलिस का दिल्ली में डेरा
Thu, 13 Aug 2020 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
छापे में बरामद चंदन की लकड़ी...
- फोटो : अमर उजाला
चंदन की लकड़ी तस्करी के मामले में एफआईआर के बाद अमरोहा पुलिस ने दिल्ली में डेरा जमा लिया है। पुलिस तस्करी के मुख्य आरोपी अमरोहा निवासी और दिल्ली में बसे पिता-पुत्र की तलाश में है। दिल्ली में मौजूद उनकी आलीशान कोठियों की पड़ताल भी की जाएगी। इस धंधे में स्थानीय लोगों का कनेक्शन तलाशने के लिए भी एक टीम सक्रिय की है।
विज्ञापन
रविवार को दिल्ली क्राइम ब्रांच और अमरोहा नगर पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करके मोहल्ला हाशमी नगर स्थित अनवारी हवेली के गोदाम से 133 क्विंटल लाल और सफेद चंदन बरामद किया था। पुलिस ने तस्कर अरशद अली अंसारी, महमूद आलम अंसारी और मोहम्मद सलमान को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया था। मुख्य आरोपी कमर अहमद अंसारी और उसका बेटा शाकिर उर्फ बंटी फरार चल रहा है।
विज्ञापन
रेडीमेड कपड़े और परचून के व्यापार की आड़ में चंदन की लकड़ी तस्करी का भंडाफोड़ होने के बाद अमरोहा पुलिस ने दिल्ली का रुख किया है। मंगलवार देर शाम अमरोहा पुलिस दिल्ली पहुंची। तस्कर पिता-पुत्र की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। साथ ही दिल्ली के विश्वास नगर व अन्य इलाकों में इस परिवार की आलीशान कोठियों की भी जांच का एजेंडा है। पुलिस की एक अन्य टीम तस्करों के साथ संलिप्त स्थानीय लोगों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है।
विज्ञापन