{"_id":"57e8324a4f1c1bf70a5743cd","slug":"slater-house-camel-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध स्लाटर हाउस पर छापा तीन कटे, छह जिंदा ऊंट मिले फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध स्लाटर हाउस पर छापा तीन कटे, छह जिंदा ऊंट मिले फोटो
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Mon, 26 Sep 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा के नौगावां सादात में बरामद ऊंट। अमर उजाला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद ऊंटों के कटान का हब बना है। नौगावां सादात थाना पुलिस ने शनिवार की रात जंगल में चल रही अवैैध वधशाला में छापा मार कर तीन मृत और छह जिंदा ऊंटों को बरामद कर लिया। एक ट्रक भी पकड़ा है। तस्कर भागने में सफल रहे। सवाल यह है कि हर मार्ग, मोड़ और चौराहा पर पुलिस तैनात है तो ऊंट वधशालाओं तक कैसे पहुंच रहे हैं?
नौगावां सादात थाना क्षेत्र में शिकरिया गांव के जंगल में नहर की पटरी किनारे चल रही वधशाला पशुओं की तस्करी के लिए वर्षों से चर्चित है। तस्करी कर पशुओं को इसमें लाकर काटा जाता है। शनिवार की रात करीब 12 बजे थानाध्यक्ष उपेंद्र यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि ऊंटों लदा 12 टायरा ट्रक वधशाला तक पहुंचने वाला है।
इधर जानकारी मिलते ही थाना पुलिस आनन फानन में मौके पर पहुंची। उधर तब तक मांस कारोबारियों ने वध शाला में ले जाकर तीन ऊंटों को काट दिया।
ऊंटों को काटने में लगे मांस कारोबारी अचानक पुलिस देख फरार हो गए। पुलिस ने पीछा भी किया, लेकिन हाथ नहीं लगे।
मौके से पुलिस ने तीन मृत और छह जिंदा ऊंटों को बरामद कर लिया। मांस को पुलिस ने गड्ढा खोद कर दबवा दिया, जबकि जिंदा ऊंट सुपुर्दगी में दे दिए गए। पुलिस ने चार के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है।