{"_id":"6a90a14f99ea9551f5003d25","slug":"six-year-old-girl-dies-after-seeing-a-snake-father-also-passes-away-upon-seeing-daughters-body-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-171580-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सांप देखकर छह साल की बच्ची की मौत, बेटी का शव देख पिता ने भी तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सांप देखकर छह साल की बच्ची की मौत, बेटी का शव देख पिता ने भी तोड़ा दम
विज्ञापन
अमरोहा। मोहल्ला कटकुई अफगानान में बुधवार रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। बुधवार की आधी रात टॉयलेट जाने के लिए उठी छह वर्षीय सोनिया ने पास में सांप देख लिया। सांप को देखकर बच्ची की चीख निकल गई और वह बेहोश हो गई। मां दौड़कर पहुंची तो उसने सांप को वहां से जाते देखा। आनन-फानन में बच्ची को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक के मुताबिक उसके शरीर पर सांप डसने का कोई निशान नहीं था। उसकी मौत की वजह हार्ट अटैक रही। परिवार वाले बच्ची के शव को लेकर घर पहुंचे। घर में कोहराम मच गया। कुछ देर बाद ही पिता गुलरेज (30) की हालत भी बिगड़ गई। परिवार वाले अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने मौत की वजह हार्ट अटैक बताई। ढाई घंटे के अंतराल में ही बेटी और पिता की मौत हो गई।
मोहल्ला कटकुई अफगानान में गुलरेज परिवार के साथ रहते थे और मेहनत-मजदूरी करते थे। परिवार में पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं। गुलरेज की पत्नी हुमा ने बताया कि बुधवार रात सभी सदस्य खाना खाने के बाद सो गए थे। रात करीब 12 बजे उनकी बेटी छह वर्षीय सोनिया टॉयलेट के लिए उठी। टॉयलेट के पास पहुंचते ही वह तेज से चीखी और बेहोश हो गई। मैं वहां पहुंची तो सोनिया बेहोश पड़ी थी और पास से सांप जा रहा था। परिवार वालों ने भी घर पर देखा लेकिन कहीं सांप के डसने का कोई निशान नहीं था।
तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो वहां भी चिकित्सक ने जांच की। उन्होंने भी सांप डसने जैसा कोई निशान नहीं होने की बात कही। बच्ची की मौत हो चुकी है। माना गया कि सांप देखकर सोनिया घबरा गई और हार्ट अटैक आ गया। पिता गुलरेज बेटी का शव लेकर घर आ गए। घर में कोहराम मचा। करीब दो घंटे बाद रात ढाई बजे गुलरेज की तबीयत बिगड़ गई। परिवार वाले जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने गुलरेज को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि पिता और बच्ची के शरीर पर किसी सांप आदि के काटने का निशान सामने नहीं आया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों की मौत हो चुकी थी। उनके अनुसार दोनों की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई।
एक साथ उठा पिता-पुत्री का जनाजा, हर आंख हुई नम
गुलरेज और उनकी छह वर्षीय बेटी सानिया की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बृहस्पतिवार को जब घर से पिता-पुत्री का जनाजा एक साथ उठा तो मोहल्ले में मातम छा गया। दोनों के जनाजे को एक साथ जाता देख मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पिता और बेटी की एक साथ मौत की खबर से रिश्तेदारों और आसपास के लोगों में भी गहरा दुख दिखाई दिया। जनाजे में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
-- -- -- -- -- -- -- -
पिता-पुत्री की मौत की असली वजह जानने को हर कोई मौके पर दौड़ा
मोहल्ला अफगानान में पिता-पुत्री की एक साथ मौत की खबर फैलते ही लोगों में घटना की वजह जानने को लेकर बेचैनी बढ़ गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग गुलरेज के घर पहुंच गए। हर कोई यह जानना चाहता था कि आखिर कुछ ही देर के अंतराल में छह वर्षीय सानिया और उसके पिता की मौत कैसे हो गई। घटना को लेकर पूरे मोहल्ले में चर्चाओं का दौर रहा।
-- -- -- -- -- -- -- -
छोटे बच्चे कई बार अचानक किसी घटना या डर की वजह से बेहद घबरा जाते हैं। अत्यधिक दहशत की स्थिति में हृदय की धड़कन पर गंभीर असर पड़ सकता है और कुछ मामलों में यह हार्ट अटैक जैसी स्थिति का कारण बन सकता है। ऐसे में बच्चे को तत्काल चिकित्सकीय सहायता नहीं मिलने से मौत भी हो जाती है।
- डॉ. एके भंडारी, सीएमएस