फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Six buses seized in violation of rules

नियमों के उल्लंघन में छह बसें सीज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Six buses seized in violation of rules
अमरोहा। एआरटीओ एके सिंह राजपूत ने चेकिंग अभियान चलाकर परमिट की शर्तों का उल्लंघन कर रहीं बसों को सीज कर दिया। जबकि एक साल से टैक्स न देने वाली तीन बसों को भी सीज कर दिया। अचानक चलाए गए इस अभियान से अवैध वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

एआरटीओ एके सिंह राजपूत को शिकायत मिल रही थी कि दिल्ली से गढ़मुक्तेश्वर तक आने वाली बसें गजरौला आकर सवारी बिठाकर ले जा रही हैं और परमिट की शर्तों का उल्लंघन कर रहीं हैं। मामले का संज्ञान लेते हुए सचल दल के साथ चेकिंग अभियान चलाकर गजरौला से सवारी लेकर जा रही चार बसों को सीज करते हुए इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस चौकी गजरौला में बंद कर दिया। इन सभी बसों का परमिट दिल्ली से गढमुक्तेश्वर के लिए था और यह गजरौला आकर सवारी बिठाकर दिल्ली जा रहीं थीं। एके सिंह राजपूत ने जानकारी देते हुए कहा कि विभाग की ओर से की गई इस कार्रवाई से तीन लाख से अधिक जुर्माना तथा कर प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed