{"_id":"64d7ce7f910ecb810705edb6","slug":"sikh-society-demands-arrest-of-manjots-killers-by-taking-out-candle-march-jpnagar-news-c-282-1-rmp1004-3287-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सिख समाज ने कैंडल मार्च निकालकर मनजोत के हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सिख समाज ने कैंडल मार्च निकालकर मनजोत के हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की
Sat, 12 Aug 2023 11:55 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 12 Aug 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
रामपुर। मिलक के छात्र मनजोत सिंह की कोटा में हुई मौत के मामले में सिख समाज से जुड़े लोगों ने शनिवार को कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान एक सुर में मनजोत की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
मिलक के छात्र मनजोत सिंह की राजस्थान के कोटा में पिछले दिनों मौत हो गई थी। इस मामले में छात्र के पिता की ओर से हॉस्टल संचालक समेत कई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था,लेकिन राजस्थान पुलिस ने आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है,जिसको लेकर सिख समाज में आक्रोश है। गत दिवस सिख समाज के लोगों ने शांति मार्च निकाला था साथ ही ज्ञापन भी दिया था। इसी क्रम में शनिवार को गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा जी, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह जी एवं गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार व गुरुद्वारा श्री गुरु कलगीधर साहिब की समस्त प्रबंधक कमेटियों, जत्थों के मुख्य सेवादार वीर खालसा सेवा समिति समेत सिख समाज के लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा से शुरू होकर अंबेडकर पार्क तक निकाला गया। इस दौरान भारी संख्या में सिख समाज के लोग मौजूद रहे। अंबेडकर पार्क में गुरुद्वारों के प्रधान एवं संगत द्वारा अपने-अपने विचार रखे गए तथा राजस्थान सरकार से पुन: मांग की कि इस प्रकरण में तत्काल निष्पक्ष जांच कराए तथा दोषियों को गिरफ्तार करके सजा दिलाई जाए। इस दौरान गुरुद्वारा प्रधान दर्शन सिंह खुराना, निर्मल सिंह गुरजीत सिंह आहूजा, पपेंद्र सिंह, गुरचरण सिंह आहूजा, त्रिलोचन सिंह वाधवा, भूपेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह चावला, हरपाल सिंह, महेंद्र सिंह होरा, रविंद्र सिंह, हरीश अरोड़ा, गुरुदेव सिंह, धनवंत सिंह, प्रेम अरोड़ा, जसमीत सिंह, पापिंदर सिंह, निरवैर सिंह,अवतार सिंह, तरनजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, अमरजीत सिंह, जयदीप सिंह, संतोख सिंह खालसा, गुलशन अरोड़ा, महेंद्र सिंह व गुरिंदर सिंह, चरनजीत सिंह वाधवा, कमलजीत सिंह चिटकारा , जगजीत सिंह , नरेंद्र पाल सिंह, करमजीत सिंह ,सतपाल सिंह व रणजीत कोर ,रविंदर कोर, दलजीत कोर , अजवाणी, तहसील मिलक से रमनीत सिंह छावड़ा, ट्विंकल नागपाल, महेंद्र जीत सिंह नागपाल, जसविंदर सिंह छाबड़ा, महेंद्र सिंह आदि भी मौजूद रहे।