फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ...should I become Mohammed's or Shri Ram's?

Amroha News: ...हो जाऊं मोहम्मद का या श्रीराम का हो जाऊं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
...should I become Mohammed's or Shri Ram's?
हसनपुर। गणतंत्र दिवस की संध्या पर नगर पालिका में शाम देश के अमर शहीदों के नाम से कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जिसमें मशहूर कवि एवं शायर मुजाहिद चौधरी ने कहा कि मेरी ये तमन्ना है, है ये ही मेरी ख्वाहिश। हिंदू भी रहूं या रब इस्लाम का हो जाऊं.. नफरत की दीवारों को चुन-चुन के मिटा डालूं। हो जाऊं मोहम्मद का या श्रीराम का हो जाऊं। नगर पालिकाध्यक्ष राजपाल सिंह सैनी ने शमा रोशन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संचालन सुलेमान फराज ने किया। जमाल हसनपुरी ने कहा कि हम दिल में अपने नक्शा-ए-हिंदुस्तान रखते हैं। आकर्ष त्यागी ने कहा कि तेरी चाहत के चर्चे कर रहा हूं, खुले हाथों से खर्चे कर रहा हूं। कवि अनुराग मिश्रा ने कहा यह कैसा आसमान से तना है, जिधर देखो कोहरा घना है। इकराम रामिश ने कहा कि दे गया गम वो जिंदगी के लिए, अब ना धड़केगा दिल किसी के लिए। डॉ. शशी त्यागी ने कहा कि मैंने खुद देश की रक्षा की कसम खाई है, हर एक बूंद मेरी देश के काम आई है। मुजाहिद अंसारी ने हिंदी उर्दू ने बढ़ाई वतन की शान, हिंदी ने भारत कहा उर्दू ने कहा हिंदुस्तान। आरिफ बछरायूनी ने कहा कि हम सभी एक हैं सबका है यह वतन। हास्य शायर नोशाद अलगड़ ने कहा कि ऐसा किया मजाक मेरी जिंदगी के साथ, छोटी दिखाकर फेरे फिरवाये बड़ी के साथ। श्रीदत्त शर्मा, डॉ. साक्षी सदफ, अलीम वाजिद ने भी अपनी रचनाएं पढ़ीं। यहां इंस्पेक्टर विनय कुमार, ईओ पीएन दीक्षित, स्वच्छता प्रेरक प्रशांत सैनी, शाहनवाज अंसारी, रविशंकर शर्मा, जावेद जरताब, नाजिम अंसारी, मोनिस अंसारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed