{"_id":"637fc859102ee47a02267654","slug":"shopkeeper-s-murder-bjp-mla-roared-against-the-police-hasanpur-news-mbd4484185118","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दुकानदार की हत्या, पुलिस के खिलाफ गरजे भाजपा विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दुकानदार की हत्या, पुलिस के खिलाफ गरजे भाजपा विधायक
विज्ञापन
Shopkeeper's murder, BJP MLA roared against the police
- फोटो : HASANPUR
फोटो
दुकानदार की हत्या, पुलिस के खिलाफ गरजे भाजपा विधायक
- तत्काल खुलासे की मांग करते हुए पुलिस को शव उठाने से रोका
- कहा, क्षेत्र में बढ़ रहे अपराध, कई घटनाओं का नहीं हुआ खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी
हसनपुर (अमरोहा)। मोहल्ला होली वाला निवासी पप्पू उर्फ राजेंद्र ठाकुर (50) की हत्या कर दी गई। पप्पू का शव बृहस्पतिवार सुबह गजरौला मार्ग पर स्थित उनकी दुकान में ही मिला। हत्या का पता चलते ही भाजपा विधायक महेंद्र खड़गवंशी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के प्रति गुस्साए तेवर में कहा कि क्षेत्र में अपराध बढ़ रहा है। तत्काल खुलासे की मांग करते हुए पुलिस को उठाने से रोक दिया। इससे दो घंटे हंगामे जैसे हालात रहे। विधायक की मांग पर एसपी आदित्य लांग्हे ने मौके पर पहुंचे। मामले के शीघ्र खुलासे का आश्वासन देकर एसपी ने माहौल शांत कराया।
हत्या का शिकार हुए पप्पू की जूस व कोल्ड ड्रिंक की दुकान है। उसी दुकान पर वह नमकीन, बिस्किट व नाश्ते का अन्य सामान भी बेचते हैं। परिजनों ने बताया कि पप्पू ने बुधवार रात फोन करके कहा था कि वह आज दुकान पर ही सोएंगे। बृहस्पतिवार की सुबह भी जब वह घर नहीं आए तो बेटा आकाश दुकान पर पहुंचा। बंद शटर पर बाहर से ताला लगा हुआ था लेकिन दुकान के पीछे वाला दरवाजा खुला था। आकाश ने भीतर जाकर देखा तो पप्पू के पैर रस्सी से बंधे थे। सिर पर भारी वस्तु के हमले से उनकी मौत हो चुकी थी।
सूचना पर पुलिस के साथ पहुंची फोरेंसिक टीम ने नमूने लिए। विधायक के शांत होने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
00
मामले के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की हैं। कई बिंदुओं पर जांच चल रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
-आदित्य लांग्हे, एसपी अमरोहा
00
क्षेत्र में अपराध बढ़ रहा है। कई घटनाओं का खुलासा नहीं हुआ है। बिना संतोषजनक जवाब दिए पुलिस जल्दबाजी में शव ले जा रही थी। इसलिए रुकवाया था।
-महेंद्र खड़गवंशी, भाजपा विधायक हसनपुर