{"_id":"68eac2c0e61100768b007658","slug":"shilpi-pooja-archana-and-shivi-won-the-race-competition-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-149565-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दौड़ प्रतियोगिता में शिल्पी, पूजा, अर्चना व शिवि ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दौड़ प्रतियोगिता में शिल्पी, पूजा, अर्चना व शिवि ने मारी बाजी
Sun, 12 Oct 2025 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 12 Oct 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
गजरौला के एसआरएस इंटर नेशनल स्कूल में खो-खो खेलतीं छात्राएं। स्रोत स्कूल
- फोटो : संवाद
रहरा (अमरोहा)। श्री बिहारी सिंह कन्या इंटर कालेज में संकुल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ रहरा थानाध्यक्ष अतवीर सिंह चौहान व विद्यालय निदेशक ब्रहमदत्त त्यागी ने किया। मिशन शक्ति की टीम ने इस दौरान पंपलेट वितरित कर छात्राओं को जागरूक किया।
प्रतियोगिता में ग्रामोदय इंटर कालेज गंगेश्वरी, भगवती मैमोरियल इंटर कालेज खुर्तिया, सूरज इंटर कालेज रूखालू और बिहारी सिंह कन्या इंटर कालेज रहरा के खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें सब जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड में शिल्पी प्रथम, नरगिस द्वितीय, 200 मीटर दौड में पूजा प्रथम, हिमांशी द्वितीय, 400 मीटर दौड में नरगिस प्रथम, ज्योति द्वितीय, 600 मीटर दौड में मनु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में 100 मीटर दौड में निशा प्रथम, राधिका द्वितीय, 200 मीटर दौड में अग्रिमा शर्मा प्रथम, अलशिफा द्वितीय, 400 मीटर दौड में अर्चना प्रथम, अंजली द्वितीय, 800 मीटर दौड़ में शिवि प्रथम व आशा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में कविता प्रथम, रेनू द्वितीय, 200 मीटर दौड में निशू प्रथम, प्रियंका द्वितीय, 400 मीटर दौड में पुष्पा प्रथम, प्रियांशी द्वितीय, 800 मीटर दौड में कविता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर विद्यालय संरक्षक डा. सुरेन्द्र सिंह त्यागी, प्रधानाचार्या अनीता शर्मा, उपप्रधानाचार्य श्यामसुन्दर मौर्य, अनुज शर्मा, मनोज कुमार, सूरज कुमार, करनवीर राणा, कास्टेबिल डोली शर्मा, हिमांशु नागर रहे।