फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   shaukat murder case

कैबिनेट मंत्री की फोटो पर कालिख पोत उतारा गुस्सा

Thu, 01 Dec 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Thu, 01 Dec 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
shaukat murder case
Murder
शौकत पाशा मर्डर केस की विवेचना में कैबिनेट का नाम शामिल होने के बाद भी बिरादरी के लोगों में आक्रोश कम होने का नाम नहीं ले रहा है। तुर्क समाज के नाराज युवाओं ने गुरुवार को फत्तेपुर टिकिया स्थित यात्री शेड में मंत्री के फोटो पर कालिख पोत कर अपनी नाराजगी का इजहार किया।   
विज्ञापन


मुरादाबाद के मैनाठेर थाना क्षेत्र स्थित डींगरपुर में कैबिनेट मंत्री महबूब अली के रिश्तेदार के पेट्रोल पंप पर हिस्ट्रीशीटर शौकत पाशा की हत्या के बाद से तुर्क समाज में मंत्री के खिलाफ आक्रोश पनप रहा है, जो शांत होत नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन


बुधवार को हिस्ट्रीशीटर शौकत पाशा की तीजे के दौरान हुई पंचायत में लोगों ने फैसला लिया कि कैबिनेट मंत्री महबूब अली और उनके समर्थकों का बायकाट करेंगे। 72 घंटे के भीतर एफआईआर दर्ज न होने और उन्हें गिरफ्तार नहीं करने पर बिरादरी ने सपा सरकार के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को भी शौकत पाशा के गांव फत्तेपुर माफी में तनाव पूर्ण माहौल रहा। हत्या को लेकर लोगों में आक्रोश बरकरार है। तुर्क युवाओं ने गुरुवार को गांव में बने यात्री पर लगी कैबिनेट मंत्री की फोटो पर कालिख पोत कर गुस्से का इजहार किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed