फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Shashi Jain made a lead till four rounds, the mass base kept falling from five to 12 rounds

Amroha News: शशि जैन ने चार राउंड तक बनाई बढ़त, पांच से 12 राउंड तक गिरता गया जनाधार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Shashi Jain made a lead till four rounds, the mass base kept falling from five to 12 rounds
अमरोहा। नगरपालिका अमरोहा से भाजपा की शशि जैन ने बसपा की फराह खान को हराकर कुर्सी पर दूसरी बार कब्जा कर लिया है। लेकिन शुरुआत से लेकर चार राउंड तक शशि जैन बढ़त बनाए रहीं। लेकिन पांच से 12 में राउंड तक उनका जनाधार गिरता गया। इस दौरान उन्हें बसपा के कम और सपा से अधिक वोट मिले।
विज्ञापन

अमरोहा नगर पालिका की बारह राउंड में मतगणना पूरी हुई। सबसे पहले राउंड में भाजपा की शशि जैन को 5613 वोट मिले जबकि बसपा की फराह खान को 3798 मत मिले थे। इसके बाद दूसरे चक्र में भाजपा को 6310 और बसपा को 3821 वोट मिले। तीसरे राउंड में भाजपा को 6406 और बसपा को 2801 मत प्राप्त हुए। इसके बाद चौथे राउंड में भाजपा को 6014 और बसपा को 3896 मत मिले हैं। लेकिन यहां से बसपा का जनाधार बढ़ना शुरू हो गया जबकि भाजपा नीचे गिरती चली गई। पांचवें चक्र में भाजपा को 746 वोट मिले। जबकि बसपा को 4884 वोट मिले हैं। ऐसे ही छठवें राउंड में भाजपा को 3797 और बसपा को 4619 वोट मिले। सातवें राउंड में भाजपा को 182 और फराह खान को 4884 वोट मिले। इसी तरह आठवें चक्र में भी बसपा को भाजपा से अधिक वोट मिले। यहां बसपा की फराह खान को 5252 और भाजपा की शशि जैन को 2710 वोट मिले हैं। जबकि नौवें राउंड में बसपा प्रत्याशी को 4109 और भाजपा प्रत्याशी को 3262 वोट मिले। यही स्थिति दसवीं राउंड की रही। जिसमें बसपा को 4416 और भाजपा को 3062 वोट मिले हैं। ग्यारहवें में राउंड में सभी प्रत्याशियों को कम वोट मिले। लेकिन भाजपा प्रत्याशी यहां बसपा और सपा से पीछे रहीं। इस बूथ पर बसपा को 762 और भाजपा को केवल 85 वोट मिले हैं। वही बारहवें चक्र में बसपा को 115 और भाजपा को 514 मत मिले।
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed