{"_id":"6a7b82fe239d22bdb50dcd35","slug":"seven-power-stations-in-urban-and-rural-areas-shut-down-power-supply-disrupted-for-eight-hours-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-170382-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के सात बिजलीघर ठप, आठ घंटे आपूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के सात बिजलीघर ठप, आठ घंटे आपूर्ति बाधित
विज्ञापन
अमरोहा। अमरोहा और धनौरा क्षेत्र में अलग-अलग हाईटेंशन लाइन में फाल्ट की वजह से 12 बिजलीघर बंद हो गए। जिससे शहरी क्षेत्र में तीन घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में आठ घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। जिससे करीब 200 गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लाइन ब्रेक डाउन होने से विभागीय अधिकारियों में खलबली मच गई। पेट्रोलिंग टीम ने जगह-जगह जांच की और फिर फाल्ट ठीक करके बिजली आपूर्ति को बहाल किया।
मंगलवार को बरसात हुई। इसके साथ ही तेज हवा चलने की वजह से जोया रोड की हाईटेंशन लाइन पर पेड़ की टहनियां गिर गईं। जिससे आपूर्ति बाधित हो गई। इससे कलक्ट्रेट बिजलीघर से जुड़े कई मोहल्लों में तीन घंटे बिजली सप्लाई नहीं मिली। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा डबल लाइन बिजलीघर भी बंद हो गया। यहां से भी तीन घंटे लोगों को बिजली नहीं मिली। दाऊदसराय बिजलीघर आने वाली लाइन में मंडी समिति के पास जंफर खराब हो गया। जिसकी वजह से बिजली आपूर्ति बाधित रही। सुबह करीब साढ़े सात बजे आपूर्ति बंद हो गई और फिर दस बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। आए दिन बिजली की समस्या से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अधिशासी अभियंता दुष्यंत कुमार ने बताया कि हाईटेंशन लाइन में फाल्ट होने की वजह से आपूर्ति बाधित हो गई लेकिन दस बजे तक बिजली व्यवस्था को सुचारु कर लिया गया।
..........
कैलसा, धनौरा, सिबौरा, जलीलपुर वक्काल से जुड़े 100 गांव प्रभावित
अमरोहा। मंगलवार को हाईटेंशन लाइन में फाल्ट आ गया। जिससे कैलसा, धनौरा, सिबौरा, जलीलपुर वक्काल और अहरोई बिजलीघर से जुड़े करीब 100 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि सिबौरा बिजलीघर से जुड़े गांवों को सात और धनौरा बिजलीघर से जुड़े गांवों को छह घंटे बिजली नहीं मिली। ग्रामीणों का कहना है कि रोजाना ही बिजली पांच से छह घंटे तक की कटौती की जाती है। कैलसा, अहरोई और जलीलपुर वक्काल बिजलीघरों की आपूर्ति तीन घंटे बंद रही। इससे लोगों के जरूरी काम भी नहीं हो पाए। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि हाईटेंशन लाइन में फाल्ट आ गया था, जिसकी वजह से चार से पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
.........
धनौरा में भी पांच बिजलीघरों से जुड़े 100 गांवों की आपूर्ति बाधित
धनौरा। धनौरा क्षेत्र में भी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट की वजह से नगर के दो, चुचैला कला, डींगरा और आजमपुर बिजलीघरों से जुड़े करीब 100 गांवों के लोगों को आठ घंटे बिजली आपूर्ति नहीं मिली। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आए दिन बिजली की समस्या बनी रहती है। संवाद
..............
बारिश से सड़कों पर भरा पानी, कई घंटों तक ठप रही बिजली आपूर्ति
हसनपुर। नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। सुबह सात से नौ बजे तक लगातार हुई बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई और कई घंटों तक बिजली आपूर्ति ठप रही। नगर के साथ-साथ बुरावली, रहरा और उझारी सहित कई ग्रामीण इलाकों में भी घंटों बिजली गायब रहने से लोग बूंद-बूंद पानी को तरस गए और भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। एसडीओ मिथलेश कुमार का कहना है कि बिजली आपूर्ति शेड्यूल के अनुसार दी जा रही है।
........
जोया क्षेत्र में सात घंटे बिजली आपूर्ति कटौती
जोया। ग्रामीण इलाकों में अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है आए दिन बिजली की समस्या बनी रहती है।
जोया बिजली घर से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती और बार-बार हो रही ट्रिपिंग से ग्रामीणों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार रोजाना रात 8 बजे से ही बिजली की आंख मिचौली और ट्रिपिंग का सिलसिला शुरू हो जाता है। इसके बाद सुबह 5 बजे से सुबह 9 बजे तक लगातार 4 घंटे सप्लाई पूरी तरह ठप रखी जाती है। 7 घंटे के करीब ही बिजली दी जा रही है। बिजली घर पर तैनात कर्मचारी थोड़ी सी हवा चलने या आसमान में हल्के बादल छाते ही सप्लाई बंद कर देते हैं। रातभर लाइट न रहने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और बुजुर्गों व मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
......
हाईटेंशन लाइन में फाल्ट की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित रही। जोया रोड पर लाइन पर पेड़ की टहनियां गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई। फाल्ट की वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में सप्लाई बंद रही। हालांकि बाद में फाल्ट को दूर कर सप्लाई को सुचारु कर दिया गया।- आरपी सिंह, अधीक्षण अभियंता