फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Servant injured in attack discharged from hospital

Amroha News: हमले में घायल नौकर को मिली अस्पताल से छुट्टी

Thu, 19 Oct 2023 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 19 Oct 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Servant injured in attack discharged from hospital
गजरौला। गुलालपुर के जंगल में दोहरे हत्याकांड के दौरान जिंदा बचे नौकर जीतपाल को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। वह घर आ गया है। पुलिस का कहना है कि अशोक की गिरफ्तारी के बाद नौकर से भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

गुलालपुर के जंगल में नौ अक्तूबर की रात गौतमबुद्ध नगर के बोड़ाकी निवासी रतनपाल भाटी व मेरठ के सीना गांव निवासी अनिरुद्ध की हत्या कर दी गई। बदमाशों ने बलकटी और नल के हत्थे से वारदात को अंजाम दिया था। बदमाश हापुड़ के नया गांव निवासी और फार्म हाउस के नौकर जीतपाल को मरणासन्न हालत में छोड़ गए थे। उसे मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर उसका उपचार चला। अब उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। जिसके चलते वह घर आ गया है। पुलिस ने उससे पूछताछ की। अशोक की गिरफ्तारी होने पर भी पुलिस उससे पूछताछ करेगी।
विज्ञापन




फार्म हाउस कब्जाने के चक्कर में हुई रतनपाल भाटी व अनिरुद्ध की हत्या में शामिल रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने गुत्थी को भले ही सुलझा लिया। मगर पुलिस की जांच अब भी कई बिंदुओं पर चल रही है। पुलिस यह मान रही है कि गंगा पार के जंगल में हजारों बीघे जमीन पर कब्जे को लेकर वर्चस्व की जंग में लेखपाल और वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल हो सकते हैं। वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की सांठगांठ के बिना कोई जमीन पर कब्जा कैसे कर सकता है, जबकि गजरौला क्षेत्र में सैकड़ाें बीघा जमीन पर अवैध कब्जा पाया गया। इसी तरह पुलिस को सुराग मिला है कि लेखपाल मोटी रकम लेकर दबंग प्रवृत्ति के लोगों को जमीन नाप कर दे देते हैं। पुलिस की छानबीन में सामने आया है कि दोहरे हत्याकांड से कुछ दिन पहले ही लेखपाल ने जमीन की पैमाइश की थी। मगर उसने शांति व्यवस्था के लिए पुलिस को नहीं बुलाया था। जबकि जंगल में जमीन को लेकर आए दिन विवाद होते हैं। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। लेखपालों की भूमिका को लेकर ग्रामीणों ने शिकायत की थी। इस पर भी जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed